बाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च को: कुलवीर सिंह

by

गढ़शंकर, 13 मार्च (रानबाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च ‌दिन रविवार को गांव गढ़ी मानसोवाल में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुलवीर सिंह गढ़शंकर ने बताया कि 15 मार्च ‌दिन रविवार को सुबह 9 बजे हवन यज्ञ होगा और सुबह 10 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म होगी। उसके बाद सुबह 11 बजे 14, 17 और 19 साल तक के बच्चों की दौड़ करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर महेश साजन, रॉकी के., रीटा सिद्धू, कमल प्रिंस, वीर क्रांति, बलजिंदर सुमन, मंगत अली और राजिंदर राजू एंड पार्टी धार्मिक कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर गुरु का लंगर भी लगाया जाएगा। उन्होंने इलाके के सभी लोगों से इस मौके पर पहुंचने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर में “जल संरक्षण” विषय पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

MLA जिम्पा ने वार्ड 49 में 11 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 1 दिसंबर: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शहर के वार्ड नंबर 49 में 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस ने सरकारी स्कूल बोड़ा के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को किया सम्मानित

गढ़शंकर :  गांव बोड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस द्वारा होनहार स्कूली विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को सम्मानित किया गया। जिसमें 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11 कक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!