बाल रक्षा भारत ने  जिला प्रशासन को हस्तांतरण किया ड्रोन : विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम है ड्रोन : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा :    जिला के चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति और सीमित पहुंच के कारण जिला की आपदाओं के प्रति उच्च संवेदनशीलता को देखते हुए बाल रक्षा भारत ने आज 20 किलोग्राम तक वजन वाली आवश्यक सामग्रियों को ले जाने सक्षम ड्रोन को उपायुक्त कार्यालय के कक्ष में उपायुक्त व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षता में जिला प्रशासन को हस्तांतरण किया।
इस कार्य के लिए उपायुक्त व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्बा ने बाल रक्षा भारत और जी एंटरटेनमिंटन और एंटरप्राइजिंग लिमिटेड का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि बाल रक्षा भारत जिसे सेव द चिल्ड्रन भी कहा जाता है ने आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक ड्रोन प्रदान किया है। यह ड्रोन निगरानी और परिवहन क्षमता रखता है जो बाढ़ भूस्खलन से कटे हुए क्षेत्रों में 20 किलोग्राम तक अवश्य आपूर्ति पहुंचने में सक्षम है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अपनी उन्नत सुविधाओं के साथ यह ड्रोन विभिन्न आपदाओं से निपटने,खोज और बचाव मिशन, क्षति मूल्यांकन और बुनियादी ढांचे की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ज़िला के लिए प्रभावशाली साबित होगा।
उन्होंने कहा कि आपात स्थितियों के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक आपूर्ति पहुंचने की चुनौती के समाधान करने को लेकर एसडीएमए के द्वारा इसे खरीदा गया है और जिला चम्बा की विकेट भौगोलिक स्थिति को देखकर इसे जिला चंबा में स्थापित किया गया जिसकी आज आधिकारिक तौर पर जिला चंबा में सफल लांचिंग की गई।
उपायुक्त चम्बा ने जिला के ऐतिहासिक चौगान में बाल रक्षा भारत के द्वारा प्रदान किए गए ड्रोन की विधिवत लांचिंग की। इस दौरान ड्रोन को चौगन से सुल्तानपुर हेलीपैड तक आवश्यक सामग्री के साथ उड़ाया गया और वापिस चौगान तक लाया गया।
इससे पूर्व उपायुक्त ने बल रक्षा भारत और जी एंटरटेनमिंटन और एंटरप्राइजिंग लिमिटेड के विभिन्न पदाधिकारी को शाल व टोपी पहनकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मैहला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैंहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड विनोद धीमान, जिला राज्य अधिकारी जगदीश चंद, सहायक मैनेजर बाल रक्षा भारत नवीन शुक्ला,प्रतिनिधि गिव-डू एंड ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड स्वाति शाही व भूपेंद्र कश्यप सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में किए 50 करोड़ के उद्घाटन शिलान्यास, हिमाचल में 2600 करोड़ से मजबूत होगा सड़क नेटवर्क – विक्रमादित्य सिंह

मंडी, 8 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में सड़कों के सुधार और विस्तार पर 2600 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह धनराशि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान, 150 नर्सिंग कर्मियों के पद सृजित कर भरने का भी निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में वन विभाग में 2,061 वन मित्रों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, इसमें 10...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की पहाड़ी गाय गौरी के संवर्धन के लिए 4.64 करोड़ रुपये का प्रोजैक्ट मंजूर – वीरेन्द्र कंवर

स्टेट वेटरिनरी काउंसिंल के जोनल सैमिनार में पशुपालन मंत्री ने दी जानकारी ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल की पहाड़ी गाय गौरी...
Translate »
error: Content is protected !!