बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चंबा में 2 मार्च को आयोजित होंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साक्षात्कार

by

एएम नाथ। चम्बा, 28 फरवरी : बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना चम्बा के अंतर्गत 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 12 सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिसके लिए साक्षात्कार 27 फरवरी को निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार प्रशासनिक कारण से रद किये गये थे। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साक्षात्कार की तिथि अब 2 मार्च को 10 बजे कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा में निर्धारित की गई है।

उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो में रिक्त पदों की जानकारी देते हुए बताया कि साक्षात्कार के दौरान ग्राम पंचायत सिंगी में 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। इसी तरह चौंतडा वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र बनगोटू, ग्राम पंचायत भनौता के आंगनवाड़ी केंद्र हाडोठा, ग्राम पंचायत कियाणी के आंगनबाड़ी केंद्र झुलाडा व काहलो, ग्राम पंचायत भडोह आंगनबाड़ी केंद्र गत्यानु, और हरदासपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र हरदासपुरा-1 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत पुखारी के आंगनबाड़ी केंद्र भुमंणी, ग्राम पंचायत खजियार के आंगनबाड़ी केंद्र बेंसका, ग्राम पंचायत प्राहनवी के आंगनबाड़ी केंद्र हंडियाजू, ग्राम पंचायत पल्यूर के आंगनबाड़ी केंद्र कैहलाला , ग्राम पंचायत सरोल के आंगनबाड़ी घोलटी-2 तथा
ग्राम पंचायत पुखारी के आंगनबाड़ी केंद्र सोंथली में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरा जाना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का भव्य स्वागत, एनपीएस कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित : मेले एवं त्यौहार हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक: मुख्यमंत्री

चंबा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहली बार चंबा पहुंचने पर आज भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले एवं त्यौहार हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसीएचसी हरोली में डॉक्टरों के निरीक्षण दौरों का रिकॉर्ड रखेंः डीसी

जिलाधीश राघव शर्मा ने हरोली डीसीएचसी में जाकर फीडबैक ली ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डीसीएचसी हरोली का दौरा कर फीडबैक ली। इस दौरान एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, सीएमओ डॉ. रमण कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक अदालत में कुल 8477 मामलों की हुई सुनवाई

 सोलन :  ज़िला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश...
Translate »
error: Content is protected !!