बिंदु भूबलां को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा विंग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त ….नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का जताया आभार, गुर्जर समाज की एकता और युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने का लिया संकल्प

by

गढ़शंकर । अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा युवा विंग की ओर से रविंदर कुमार बिंदु भूबलां को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर रविंदर कुमार भूबलां ने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटिल, राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. नचिकेत पटेल तथा महासभा के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मीलू , पंजाब के अध्यक्ष कमल चौहान का आभार प्रकट किया।

रविंदर कुमार बिंदु भूबलां ने कहा कि महासभा द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज की एकता, सामाजिक उत्थान और युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए संगठन के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे। युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ना तथा समाज के विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।

रविंदर कुमार बिंदु भूबलां ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसका सम्मान करते हुए महासभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत सभी कामों को शीघ्र पूरा करें : एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर l  सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सीएचसी बीनेवाल बीत में एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में एक सभी कर्मचारियों की बैठक हुई l इस दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा...
article-image
पंजाब

भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने अपने समर्थकों सहित एसडीएम कार्यालय में आना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की रिहायश से उनके समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय...
article-image
पंजाब

मास्टर सुभाष के निधन से समूचे समाज को न पूरा हो सकने वाला घाटा : सतीश राणा, दर्शन मट्टू

मास्टर सुभाष धीमान को विभिन्न वर्गों के लोगों के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि भेंट गढ़शंकर :7 अगस्त सुभाष धीमान जैसे लोगों का वक्त से पहले सभी को अलविदा कह देना सिर्फ परिवार एवं रिश्तेदारों के...
Translate »
error: Content is protected !!