बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से पूर्व मंत्री मजीठिया मिले

by

मुख्यमंत्री शहीद भगत सिंह के नाम पर युवाओं और समाज के अन्य वर्गो को धोखा न दें : मजीठिया
पटियाला: 28सितंबर: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज बिजली के टावर पर चढ़कर विरोध कर रहे लाइनमैन से मिलने के3 बाद सरकार से मांग की है कि अकाली दल सरकार के दौरान पहले के मानदंडों के अनुसार पीएसपीसीएल में अपरेंटिस लाइनमैन की भर्ती की जाए। यह आम आदमी पार्टी ने वादा भी चुनावों दौरान किया था। उन्हींनो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों का अक्षरश पालन कर लोकतांत्रिक असहमति की आवाज को निर्दयता से कुचलने की कोशिश नही करनी चाहिए।

बिजली के टावर पर चढ़कर आंदोलन कर रहे लाइनमैनों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए यहां भेड़पुरा गांव का दौरा करते हुए पूर्व मंत्री मजीठिया ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री भगत सिंह की जंयती पर पूरे पृष्ठ के विज्ञापन निकाल रहे हैं, लेकिन शहीद से जुड़े सिद्धांतो की रक्षा नही कर रहे हैं। उन्होने कहा अपरेंटिस लाइनमैन पीटीआई शिक्षकों और यहां तक कि एसोसिएट प्रोफेसरों को बेरहमी से पीटा जा रहा है और अपमानित किया जा रहा है, जब वे मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे किए गए वादों की याद दिलाने की कोशिश करते हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुननी चाहिए और बताना चाहिए कि क्या शहीदों की वर्षगांठ मनाने का यही तरीका है और समाज के उन बेरोजगार जो अपने लिए न्यायसंगत अधिकारों की मांग कर रहे हैं, उनके साथ व्यवहार ऐसा व्यवहार करना चाहिए।
पूर्व मंत्री मजीठिया ने कहा कि आठ अपरेंटिस लाइनमैन मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के गांव सतोज से हैं ,जबकि अन्य पचास संगरूर हलके से हैं। सरदार मजीठिया ने कहा ये युवा अब कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने उन्हे नौकरी देने का वादा किया था, जैसा कि अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार के दौरान किया गया था तथा अब उनसे मिलने से भी मना कर दिया। उन्होने कहा कि लाइनमैन की भर्ती के लिए परीक्षा की शर्तें लगाना अन्यायपूर्ण है, जब पहले आईटीआई डिप्लोमा और अप्रेंटिस प्रमाण पत्र के आधार पर भर्ती की जाती थी। उन्होने यह भी कहा कि अपरेंटिस लाइनमैन इस बात से चिंतित हैॅं कि उनकी नौकरी गैर-पंजाबियों को दे दी जाएगी जैसा की हाल ही में अन्य मामलों में हुआ था। उन्होने मांग की कि राज्य में स्थायी भर्ती के लिए केवल पंजाब के मूल निवासी उम्मीदवारों पर विचार किया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को केवल जुबानी बोलना छोडकर कुछ व्यावहारिक करना चाहिए। पूर्व मंत्री मजीठिया ने कहा कि आप पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को पीटीआई यूनियन के सदस्य सिप्पी शर्मा ने उजागर किया जिन्हेे अपने भाई का ध्यान आकर्षित करने के लिए खटकड़कलां में उन्हे पानी की टंकी पर चढ़ने पर मजबूर किया था। केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव प्र्रचार के दौरान सिप्पी शर्मा को अपनी बहन कहा था, लेकिन ऐसा लगता है कि यह केवल एक नाटक था और उन्होने अपनी बहन को भुला दिया है’’।

आंदोलनकारी अपरेटिंस लाइनमैन को पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए पूर्व मंत्री मजीठिया ने एसएसपी को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उन्हे स्थानीय पुलिस द्वारा डराया न जाए। उन्होने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा युवाओं को परेशान किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
आप की सरकार को भगत सिंह के नाम पर समाज के सभी वर्गों को धोखा न देेने के लिए कहते हुए मजीठिया ने कहा कि बेरोजगार युवाओं , किसानों , कर्मचारियों और उद्योग की दुर्दशा पर चर्चा करने के बजाय आप की सरकार विश्वास मत पर चर्चा करने में व्यस्त है। उन्होने कहा कि यह केवल अरविंद केजरीवाल के एजेंडे को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री के विकल्प के रूप में पेश किया जाना चाहते हैं’’। उन्होने कहा कि विधानसभा सत्र के आयोजन का खर्च एक करोड़ रूपये प्रतिदिन की दर से है इससे पता चलता है कि आप पार्टी अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सार्वजनिक धन बर्बाद कर रही है। इस समय उनके साथ वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह रखड़ा, इकबाल सिंह झूंदा , जसपाल सिंह चटठा और विनरजीत सिंह गोल्डी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फैसला वापस नहीं होने पर संघर्ष की चेतावनी : डीटीएएफ ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा पंजाबी विषय पर लिए गए फैसले की कड़ी निंदा की।

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट द्वारा पंजाबी भाषा विषय को लेकर लिए गए फैसले की कड़ी निंदा की है। डीटीएएफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश...
पंजाब

जरूरतमंद छात्रों को डीएवीसीएमसी ने दिए स्कूल बैग, वर्दियां 

होशियारपुर। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद छात्रों को वर्दियां और स्कूल बैग वितरित किए गए। कमेटी...
article-image
पंजाब

Alliance Club Dasuya Formed Under

Hoshiarpur/June 18/Daljeet Ajnoha : A new chapter in community service has begun with the formation of Alliance Club Dasuya, established under the Association of Alliance Clubs International, District 126 N. In the club’s inaugural...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
Translate »
error: Content is protected !!