सत्ती ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित ऊना प्रवास की तैयारियों की समीक्षा की

by

ऊना, 28 सितंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 अक्तूबर को ऊना सदर विस क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और पुराने बस स्टैंड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इसी दिन ऊना सदर विस क्षेत्र को सैंकड़ों करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह के तहत पुराने बस स्टैंड पर विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाएं। सत्ती ने कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व वित्तीय लाभ – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 21 दिसम्बर – पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण के उपरांत अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए आवश्यक मशीनों, औजारों व उपकरणों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरी बार बनी चैंपियन – हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ग्रिफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के...
Translate »
error: Content is protected !!