बिजली महादेव रोपवे में हम स्थानीय लोगों की भावनाओं के साथ : जय राम ठाकुर

by

देव संस्कृति, लोक संस्कृति, स्थान की पवित्रता का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

एएम नाथ। कुल्लू :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के नेतृत्व में आज कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे के संदर्भ में देव समाज के प्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी बातें सुनी। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल से जुड़ी देव परंपरा, आस्था और जनता की गहरी भावनाओं को सुना और उनके भावनाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने काआश्वासन दिया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा की इस विषय पर वह पहले से काम कर रहे हैं। तभी पूर्व सरकार के समय यह परियोजना नहीं बनी। देव समाज के लोगों का जो अनुरोध है वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी भी बताया है। उन्होंने भी देव समाज और स्थानीय लोगों की भावनाओं के सम्मान का भरोसा दिया।


जयराम राम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी देवी- देवताओं के आदेश और स्थानीय लोगों की भावनाओं से अवगत करवाया है। इस क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर ही यह परियोजना शुरू की गई थी। यदि इससे इस क्षेत्र की देव संस्कृति, लोक संस्कृति, पर्यावरण और पवित्रता के लिए खतरा है तो इस मुद्दे पर वह कुल्लू के लोगों, देव समाज के लोगों और स्थानीय लोगों की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हैं। हमारी प्राचीन परंपराओं और देव संस्कृति का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। देव आस्था और जनता की भावनाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है और इसी भावना के अनुरूप समाधान की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BBMB में 4 सदस्य बनाने की तैयारी! केंद्र सरकार ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान को लिखा पत्र

नई दिल्ली : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) से जुड़ी संरचना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीबीएमबी में दो और राज्यों को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने मृतक युवक पर एनडीपीएस एकट तहत किया मामला दर्ज : मृतक युवक के पिता ने एससी कमिशन व एसएसपी को संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ की श्किायत

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने अढ़ाई वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ कर मौत का शिकार हो चुके युवक गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर खाकी पर एक दाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामधेनु डेयरी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दूध, दही और घी के सैंपल लैब भेजे

एएम नाथ। बिलासपुर : सोशल मीडिया पर कामधेनु ब्रांड के दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वायरल हुए वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। नमहोल स्थित कामधेनु डेयरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!