बीजेपी या तो जनता के बीच जाएगी या फिर न्यायालय ,यदि शिक्षण, चिकित्सा व दूसरे संस्थान बंद किए गए : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू को एक नसीहत दी है और साथ ही चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षण, चिकित्सा व दूसरे संस्थान बंद किए गए तो इसके खिलाफ BJP या तो जनता के बीच जाएगी या फिर न्यायालय जाने का विकल्प उनके पास रहेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस उन पर हेलिकॉप्टर से नीचे नहीं उतरने के आरोप लगाती थी। अब हेलिकॉप्टर कभी उप मुख्यमंत्री को लेने को जाता है तो कभी मुख्यमंत्री को लेने आता है। उन्हें लग रहा है कि अब तो हेलिकॉप्टर भी 2-2 लेने पड़ेंगे। उन्होंने सुक्खू सरकार को बदले की भावना से काम नहीं करने की नसीहत दी है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार तो जरूर कांग्रेस की बनी है, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। इससे सरकार फंक्शनल नहीं हो पा रही है। सरकार कैबिनेट तो गठित नहीं कर पा रही है, लेकिन 3 लोगों को जरूर कैबिनेट का दर्जा दिया गया है।
बता दें कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व सरकार के 9 माह के कैबिनेट निर्णय की समीक्षा करने और इस अवधि में खोले गए संस्थान बंद करने का निर्णय लिया है। इसलिए दोनों दलों में वाक-युद्ध शुरू हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव में हार के बाद आप के सामने नई चुनौती, निगम की सत्ता बचाने को 3 सीटें जरूरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब नगर निगम की सत्ता बचाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता रणनीति बना रहे हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की विस्तृत जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश दिए

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला चम्बा के डलहौजी के खजियार में एनआरआई दम्पति पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पुलिस को इस मामले में विस्तृत जांच कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल लीग के सीनियर वर्ग लीग का किया शुभारंभ : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बाल बालिका आश्रम किलाड़ में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

निर्माणाधीन लघु सचिवालय और बस स्टैंड किलाड़ के कार्य को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश पांगी, 20 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज बाल बालिका आश्रम किलाड़ का दौरा कर उपलब्ध विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
Translate »
error: Content is protected !!