बीटन कॉलेज में युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ को लेकर किया जागरूक

by
ऊना, 26 मार्च। लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिले में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता, शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज बीटन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं को ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ थीम के साथ वोट के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि जिले में युवा मतदाताओं विशेषकर नए मतदाताओं को मतदान के महत्व तथा मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पात्र युवाओं, नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ साथ अपने माता-पिता तथा आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई को ‘जय हिन्द सभा’ का करेगी आयोजन : हिमाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो शहीद सैनिकों के परिजनों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता कर रहा प्रदान – उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 मई, 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत वीर सैनिकों के सम्मान में एक विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक : कर्नल बीएस भंडारी

हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में लगातार भारी बारिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरिमा के साथ वृद्धावस्था एक महत्त्वपूर्ण टॉक सीरीज़ आयोजित : वृद्धावस्था केवल देखभाल का विषय भर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, अधिकार, सहभागिता और अवसरों का प्रश्न – डॉ. कुमार

एएम नाथ। कुल्लू : ल्प एज इंडिया के रीजनल रिसोर्स एवं ट्रेनिंग सेंटर (RRTC), शिमला द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से “Ageing with Dignity (गरिमा के साथ वृद्धावस्था)” थीम पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!