बीटीटीआई में तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज, सीईओ रहे मुख्य अतिथि

by

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : बद्दी टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (बीटीटीआई) में आज से तीन दिवसीय आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 19 मार्च तक चलेगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ विजय के. अरोड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयदीप अग्गर्वाल ने की।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर की। इस अवसर पर छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सीईओ सर ने कहा कि इस तरह की आंतरिक प्रतियोगिताएं छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने बताया कि इन तीन दिनों में विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पहले दिन वॉलीबॉल और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का समापन 19 मार्च को होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर भूस्खलन : चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत; झील में डुबकी लगाने के बाद लौट रहे थे घर

एएम नाथ । भरमौर। मणिमहेश यात्रा के दौरान हड़सर-मणिमहेश मार्ग पर रविवार को भूस्खलन हो गया, जिस कारण इसकी चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भूस्खलन रविवार सुबह के समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई पाकिस्तान की पोल, भारत की एयर स्ट्राइक से उड़े टॉप जैश कमांडर के चीथड़े

पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश- ए- मोहम्मद का शीर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चंडी मेहलोग, 24 जून (तारा) : वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एंटी ड्रग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

13 साल के भतीजे का चाकू से गला रेत कर बेरहमी से हत्या

पटियाला :  एक युवक ने अपने भतीजे का कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पटियाला के आनंद नगर त्रिपड़ी इलाके में शुक्रवार को सगे चाचा ने ही परिवारिक...
Translate »
error: Content is protected !!