बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया

by
एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर का उद्घाटन किया। इस परिसर का निर्माण हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन विभाग की स्वदेश दर्शन योजना के अंतगर्त किया गया है ताकि राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।
परिसर के निर्माण की कुल लागत लगभग नौ करोड़ रुपये है। यह भवन बीड़ के मध्य में स्थित है। इस भवन में कार्यालय कक्ष, व्याख्यान कक्ष, सम्मेलन कक्ष, छात्रावास, सिंगल बेड रूम, एक डाइनिंग हॉल और एक आधुनिक रसोईघर है, जिसमें एक ही समय में कई पर्यटक और प्रशिक्षु रह सकते हैं। परिसर में लिफ्ट की सुविधा भी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल और पर्यटन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जो उत्साह, चुनौती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक अनूठा मिश्रण हैं। उन्होंने कहा कि बीड़ पैराग्लाइडिंग सेंटर-एवं-होटल परिसर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और एबीवी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, मनाली द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। भवन का कुछ हिस्सा एबीवी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स, मनाली द्वारा पैराग्लाइडिंग पाठ्यक्रम चलाने के लिए रखा जाएगा और परिसर के बाकी हिस्से में बीड़ में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए होटल की सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिसर में राज्य के लिए राजस्व अर्जित करने की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि यह भारत में अपनी तरह का पहला परिसर होगा जो न केवल कांगड़ा जिले में आने वाले पर्यटकों की मेजबानी करेगा, बल्कि पैराग्लाइडिंग और उड़ान सीखने के इच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने लिए हर संभव प्रयास कर रही है, अब बीड़-बिलिंग में इस सुविधा की शुरुआत से बीड़ के आसपास के क्षेत्रों को कई लाभ होंगे, जैसे कि नौकरियों के सृजन से आर्थिक विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और व्यक्तिगत विकास।
उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच लोकप्रिय होने के कारण बीड़-बिलिंग सबसे तेजी से बढ़ता हुआ पर्यटन स्थल बन गया है, जो पूरे साल यात्रियों और साहसिक उत्साही लोगों से भरा रहता है। यह परिसर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार बेसिक से लेकर एडवांस कोर्स तक पैराग्लाइडिंग के विभिन्न पाठ्यक्रम प्रदान करेगा। इस सुविधा के अधिकतम उपयोग के लिए, प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा एक पूर्ण पैमाने पर होटल का संचालन किया जाएगा। एचपीटीडीसी और एबीवीआईएमएएस द्वारा प्रदान किए जाने वाले लागत प्रभावी आवास और प्रशिक्षण से निश्चित रूप से राज्य को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।
All reactions:

Kangra Public Relations and 2 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुम्मर School में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट, विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित: MLA संजय रत्न

राकेश शर्मा , ज्वालामुखी/तलवाड़ा,  2 जनवरी :   राज्य में श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 अप्रैल से पहले हों हिमाचल में पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट

हिमाचल में पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए हाईकोर्ट ने दिया अंतिम फैसला कहा, पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए बनाए रणनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिब्बती गुरू दलाई लामा ने खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का किया शुभारंभ : लोगों को अपने तिब्बती गुरू दलाई लामा ने संबोधन के माध्यम से शांति और मानवता का संदेश दिया

मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित बैजनाथ , 27 सितंबर। तिब्बती गुरू दलाई लामा ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के टाशीजोंग मोनेस्ट्री में खमगर द्रुक धर्मकार कॉलेज का शुभारंभ किया इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा के 48 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

62 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन एएम नाथ। (तीसा) चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!