बीपीएल परिवारों के चयन हेतु बैठक आयोजित, आवेदन की तिथि 17 तक बढ़ी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मई। एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में डीआरडीए हॉल ऊना में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन प्रक्रिया संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमंडल क्षेत्र ऊना के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, पंचायत सचिव, संबंधित पटवारी तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ऊना ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने बीपीएल चयन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक पात्र व्यक्ति अपने आवेदन पत्र पंचायत सचिव के कार्यालय में समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 मई तक जमा करवा सकते हैं। इसके उपरांत उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) ऊना द्वारा गठित सत्यापन समिति द्वारा सभी आवेदनों की जांच की जाएगी जिसमें संबंधित पटवारी, पंचायत सचिव एवं संबंधित वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह सत्यापन कार्य 25 जून तक पूर्ण की जाएगी। इसके उपरांत तैयार की गई सूची पंचायत के नोटिस बोर्ड पर जन सूचना के लिए प्रदर्शित की जाएगी और जुलाई माह में आयोजित ग्राम सभा बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 अक्तूबर पूर्ण कर ली जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कनाडा में गोलियां मार कर हत्या : माहिलपुर के गांव चंदेली के वरिंदर सिंह की, 21 वर्षीय बेटी घायल

गढ़शंकर । विदेश में पंजाबी युवाओं की लगातार हो रही हत्याएं रुकने का नाम नही ले रही है। उपमंडल गढ़शंकर के माहिलपुर ब्लॉक के चंदेली गांव के 28 वर्षीय मोहित शर्मा का शव संदिग्ध...
article-image
पंजाब

पेट्रोल लेकर स्कूल में घुसा महिला टीचर का पति : महिला टीचर पर पेट्रोल फेंका

पठानकोट : भोआ के एक सरकारी स्कूल में उस समय बच्चे सहम गए जब महिला टीचर का पति हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर महिला टीचर पर छिड़कने लगा। इसके चलते डर के मारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा : केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो छोड़ रहेपार्टी

आम आदमी पार्टी  नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया |तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!