ऊना जिला के 4 परीक्षा केंद्रों में 1488 विद्यार्थी देंगे नीट परीक्षा : रविवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सिंगल सेशन में होगी परीक्षा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को जिला प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 रविवार 4 मई को ऊना जिला के 4 परीक्षा केंर्द्रों में करवाई जाएगी जिनमें कुल 1488 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, केंद्रीय विद्यालय सलोह और बी.बी.एन.बी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह शामिल हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सिंगल सेशन में आयोजित होगी।
जतिन लाल ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता संबंधी सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पत्र पर निर्धारित समय और तिथि के मुताबिक दर्शाए गए परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रोटेस्ट : सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़

नई दिल्ली : नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर सरकार के खिलाफ लोगों की गुस्सा दिख रहा है. जनता सड़क पर है और लोग इमैनुएल मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री : दून विधानसभा क्षेत्र में 12.50 करोड़ रुपए के किए लोकार्पण

रोहित जसवाल : दून (सोलन) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ कर जन-जन का जीवन सरल बनाना प्रदेश सरकार का मुख्य धेय है। मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ के संजय मार्ग की हालत खस्ता : लोगों ने उठाई मुरम्मत करने की माँग

पट्टा मेहलोग, 10 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के मध्य से गुजरने वाले संजय मार्ग की टायरिंग जगह जगह से उखड़ चुकी है इससे यह मार्ग गढ्डों में तब्दील हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नड्डा के बाद यह महिला नेता बन सकती है भाजपा की अध्यक्ष

बीजेपी के नए अध्यक्ष बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, होली से पहले भाजपा अपने नए चीफ की घोषणा कर देगी। मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म...
Translate »
error: Content is protected !!