बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

by

एसडीएम चम्बा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता

बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की और से जारी पहचान पत्र किये वितरित

एएम नाथ। चम्बा : आगामी चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत बचत भवन चम्बा में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षक के लिए आज पहले दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।


कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियांशु खाती ने की। इस दौरान उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को बूथ स्तर पर निष्पक्ष एवं सुचारू चुनाव के अतिरिक्त चुनाव संबंधी सर्वेक्षण तथा मतदान के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कार्यशाला के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों को अनेकों विषयों जैसे मतदाता सूची का संशोधन एवं सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण एवं पुराने का विलोपन, मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाना, पते या अन्य विवरण में सुधार करना, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान व सुविधा, मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियाँ व बीएलओ मोबाइल ऐप, फॉर्म 6, 6क, 7 और फॉर्म 8 प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


कार्यशाला में बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये गये पहचान पत्र भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर उपस्थित मास्टर ट्रेनरों एवं निर्वाचन विभाग के विशेषज्ञों ने बूथ लेवल अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया और बताया कि सही समय पर सटीक जानकारी संकलन से ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त किया जा सकता है।
कार्यशाला के अंत में अधिकारियों ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे पूरी ईमानदारी, सजगता और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन रह सके।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार चम्बा दीक्षित राणा, मास्टर ट्रेनर नरेश ठाकुर, बूथ लेवल अधिकारी तथा बूथ लेवल पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट: हिमाचल में बढ़ेगी MLAs की सैलरी? संशोधन विधेयक पेश…अभी 15000 फोन भत्ते सहित मिलता है 2.10 लाख रुपये वेतन

एएम नाथ । शिमला : . हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट के बीच माननीयों की सैलरी और भत्तों में इजाफा हो सकता है. शिमला में विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सरकार संशोधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, सुंदर सिंह ठाकुर बन सकते हैं मंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जन-जन को विकास धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत चमदार में ‘विधायक आपके द्वारा’ कार्यक्रम आयोजित,  46 करोड़ रुपए की योजनाओं के कार्य शीघ्र होंगे आरम्भ एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला और नवजात की मौत पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, चिकित्सक को निलंबित करने की मांग : लालबत्ती चौक पर चक्का जाम

महिला चिकित्सक को निलंबित करने की मांग पर अड़े परिजन; ऊना-हमीरपुर मार्ग पर लगा लंबा जाम, पुलिस बल तैनात ऊना। हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात...
Translate »
error: Content is protected !!