बूथ लेवल अधिकारी से करें संपर्क : मतदान केंद्रों पर वोट बनाने व शुद्धि के लिए 9 दिसंबर तक करें दावे व आक्षेप – DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 23 नवंबर
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बताया कि 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर जिला के सभी मतदान केन्द्रों पर नये वोट बनाने व शुद्धि के लिए 9 दिसंबर तक तक दावे व आक्षेप प्रतिनियुक्त अभिहित अधिकारियों- बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा स्वीकार किये जा रहे है।
इस प्रकिया में सम्बन्धित बूथ लेवल एजेंट व स्थानीय पंचायत सदस्यों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसके साथ-साथ दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण तथा उन्हें चिन्हित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन-2024 के तहत दिव्यांग मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाए उचित मानकों के अनुरूप प्रदान की जाएगी। ताकि समस्त पात्र दिव्यांगजन मतदान प्रक्रिया में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें ।
उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मतदाता सूचियों में 18-19 वर्ष के पात्र मतदाताओं को शामिल करें । इसके लिए उनके द्वारा घर-घर जाकर पात्र अपंजीकृत मतदाताओं के पंजीकरण, मृत तथा स्थान त्याग कर चुके, चिन्हित मतदाताओं के विलोपन तथा मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों में शुद्धि हेतु बनाई गई सूचियों की सहायता लें।
इसके साथ-साथ आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निम्न प्रतिशतता वाले बूथों को पहचान कर उन पर व्यापक स्वीप अभियान चलाएं व मतदाताओं को पंजीकरण व मतदान के लिए भी प्रेरित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसे में गई थी याददाश्त : 45 साल बाद लौटी तो घर पहुंचा रिखी राम, मायानगरी से हिमाचल लौटने की कहानी पूरी फिल्मी

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक फिल्मों जैसी कहानी सामने आई है। जहां, 45 साल से लापता एक व्यक्ति अचानक अपने घर लौट आय। हाल में हुए एक हादसे में उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 नवम्बर। नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूढ़ी दिवाली मेले में राज्यस्थान से आए एक कारोबारी की डंडों से पीट कर की हत्या, दो काबू

निरमंड। कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की मंडी के दो कारोबारियों की ओर से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल आधारित गतिविधियों में हिमाचल देश के अग्रणी केन्द्र के रूप में उभर रहा – हिमाचल में जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जा रहा व्यापक प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीकेे से विस्तार प्रदान कर रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!