बेटी से दुष्‍कर्म ब्‍वॉयफ्रेंड समेत अन्य व्यक्तियों से कराने वाली भाजपा नेत्री गिरफ्तार

by

हरिद्वार। उत्‍तराखंंड के हरिद्वार जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि संबंधित नेत्री की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त की गई है‌।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है।

कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्‍वॉयफ्रेंड के होटल से हुई गिरफ्तारी

आरोपित मां को पुलिस ने हरिद्वार में सुमित पटवाल के होटल से गिरफ्तार किया है। सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां भी इसी होटल में रह रही थी।

वहीं, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय : 100 करोड़ के घोटालो में जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है वैसे वैसे घोटाले की पर्ते खुलती जा रही

हरिद्वार : पुलिस तफ्तीश में प्रॉपर्टी डीलर से संत बने एक आरोपी का जेल जाना तय है, उसकी गिरफ्तारी के लिए ठोस साक्ष्य एकत्र कर चुकी एसआईटी कभी भी उसकी गिरफ्तारी कर सकती है।...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी भर्ती साक्षात्कार स्थगित, नई तिथि जल्द घोषित होगी

एएम नाथ। चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल डलहौजी व चुवाड़ी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मेगाफेस्ट-2 आयोजित 

गढ़शंकर, 13 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिं. डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की सोसाइटियों एआईक्यूएसी तथा सैस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिलें बेहतर सुविधाएं : अंजना पंवार

सफाई कर्मचारी तथा उनके आश्रितों के लिए चलाए गए प्रकल्पों की समीक्षा की धर्मशाला, 22 फरवरी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में सफाई...
Translate »
error: Content is protected !!