दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने SP ऑफिस के बाहर किया प्रोटेस्ट…

by

दिवंगत पंजाबी सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता न्याय के इंतजार में हैं। इसके लिए उन्होंने एक बार फिर अपने बेटे के लिए न्याय की जंग तेज कर दी है। बुधवार को उन्होंने SSP दफ्तर के बाहर धरना देकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मूसेवाला परिवार का आरोप है कि बेटे (सिद्धू) के डिजिटल प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई में गड़बड़ी की जा रही है। इसकी शिकायत पर महीनों बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

करीब छह महीने पहले मूसेवाला परिवार ने पुलिस को ऑफिशियल शिकायत सौंपी थी। इसमें सिद्धू के एक्स मैनेजर बंटी समेत सुबीर मुमेन और गुरप्रीत सिंह के नाम शामिल बताए गए थे। परिवार का दावा है कि सिद्धू के निधन के बाद भी उनके नाम से यूट्यूब, म्यूजिक ऐप्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी कमाई हो रही है। लेकिन उस कमाई का सही हिसाब परिवार तक नहीं पहुंच रहा। उन्हें शक है कि इस आमदनी में हेरफेर किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूरिक एसिड को शरीर से खींचकर बाहर कर देता : फ्री में मिलने वाला ये हरा पत्ता

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड आज एक तेजी से बढ़ती समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्म ले उड़ी 3.5 करोड़ रुपये, दफ्तर पर ताला : 52 लोगों की कड़ी मिहनत की कमाई

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सोसायटी पर धोखाधड़ी का के आरोप लगे हैं. छोटा शिमला थाने में महिला रीता वालिया सहित 52 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
Translate »
error: Content is protected !!