बेटे ने की पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या : शराब के नशे में बेटे का खूनी हमला, आरोपी गिरफ्तार

by

पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बढ़ेहर गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान 32 वर्षीय बेटे ने अपने 62 वर्षीय पिता प्रकाश चंद की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक टेंपो चालक था और इसी काम से परिवार का पालन-पोषण करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हुई है, जिसके चलते उससे भी पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक अधिकारी केवल ऋणदाता नहीं, बल्कि ऋण आवेदकों के मार्गदर्शक भी बनें – अनुपम कश्यप

हर 60 दिन में होगी बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशा प्रवृत्ति को लेकर आए आंकड़े गंभीर चिन्तन का विषय , किशोरों में बढ़ रही इस प्रवृत्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सर्वप्रथम अभिभावकों को सतर्क रहने की आवश्यकता : एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान

पंचायत प्रतिनिधि मेरा मोहल्ला नशामुक्त मोहल्ला का लें प्रण: विश्वमोहन ऊना 9 जून – ज़िला ऊना में युवाओं में बढ़ रही नशावृत्ति की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए चलाए गए नशामुक्ति अभियान में पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की इज्जत : सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार ..दोनों की साइट पर हुई थी दोस्ती

फरीदाबाद ।  फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ को मिली दो करोड़ की सौगात, बंगाणा में इको पार्क, रेंज ऑफिस व सिंहाणा में रेस्ट हाउस का लोकार्पण, बंगाणा में इंस्पेक्शन हट का शिलान्यास

कुटलैहड़ में पैरा ग्लाइडिंग का ट्रायल 15 जुलाई को होगाः वीरेंद्र कंवर ऊना- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन व मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने...
Translate »
error: Content is protected !!