बेसहारा बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा और जाडला में विशेष प्रचार अभियान

by
सोलन :  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज से सोलन ज़िला के पंाचों विधानसभा क्षेत्र में लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष प्रचार अभियान आरम्भ किया गया।
प्रचार अभियान के तहत विभाग से सम्बद्ध शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने आज दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा के बनलगी तथा जाडला में गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत प्रदेश सरकार ने उन बेसहारा वर्ग को सम्बल प्रदान किया है जिनका कोई अपना नहीं है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने लगभग 04 हजार अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है। अनाथ बच्चों की सहायता के लिए कानून के तहत योजना बनाने वाले हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।
कलाकारों ने लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। लोगों से आग्रह किया गया कि यदि उनके आस-पास ऐसा कोई बेसहारा बच्चा है तो उसकी जानकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी अथवा उपमण्डलाधिकारी हो दें ताकि उसकी इस योजना के तहत सहायता हो सके।
कलाकारों ने लोगों को बताया कि सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोज़गार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करना है। योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने का प्रावधान है।
कलाकारों ने लोगों को कृषि, दुग्ध उत्पादन और पंचायत स्तर पर आरम्भ की गई नवीन योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत जाडला की प्रधान अंजुला भण्डारी, वार्ड सदस्य रेखा तथा कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 7 HAS अफसरों के तबादले : ओशीन शर्मा सहित 4 अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के आदेश

दीक्षित राणा एसी कम तहसीलदार चंबा होंगे एएम नाथ। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में सात एचएएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। इस निर्णय के तहत, कई अधिकारियों को नई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित :

धर्मशाला, 07 नवंबर। दीवाली से पहले पटाखे बेचने के लिए धर्मशाला में स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं इस बाबत एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कचहरी अड्डा, डिपो बाजार,...
Translate »
error: Content is protected !!