बैंबू विलेज: घंडावल में बनेगा उत्तर भारत का पहला बैंबू विलेज, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

by

ऊना, 8 जूनः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज घंडावल में उत्तर भारत के पहले बैंबू विलेज का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। परियोजना निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में बैंबू विलेज के लिए 1.50 करोड़ रुपए की धनराशि मिल चुकी है। बैंबू विलेज के निर्माण के बाद इसे स्वां विमन फेडरेशन के माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा मार्केटिंग का कार्य बैंबू इंडिया करेगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बैंबू विलेज का निर्माण केंद्र सरकार की परियोजना बैंबू मिशन के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत बांस आधारित एक फर्नीचर निर्माण इकाई, बांस का ट्रीटमेंट तथा सीजनिंग प्लांट, डिपो, बैंबू नेचर पार्क, कैफे, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, बांस प्रशिक्षण केंद्र तथा बैंबू नर्सरी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के स्थापित होने से प्रदेश के बांस उत्पादकों के उत्पाद स्थानीय स्तर पर बिकेंगे। इसके अतिरिक्त बांस की नई तथा उन्नत किस्मों का पौधारोपण भी करवाया जाएगा, जो भविष्य में ग्रामीण स्तर पर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा।
कंवर ने कहा कि बांस आधारित फर्नीचर इकाई तथा बैंबू सीज़निंग इकाई के माध्यम से जहां एक ओर स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं इन उत्पादों का राष्ट्रीय स्तर पर विपणन किया जाएगा, जिससे जिला ऊना के बांस आधारित उत्पादों को एक नया आयाम मिलेगा। परियोजना के तहत बनने वाली प्रशिक्षण इकाई में स्थानीय व्यक्तियों को विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंबू विलेज को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और इससे भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
बांस में प्लास्टिक की जगह लेने की क्षमता
इस अवसर पर उपस्थित उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बैंबू विलेज के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है। दुनिया का पहला प्लास्टिक टूथब्रश आज भी किसी न किसी कोने में मौजूद होगा, जो इतने समय के बाद भी पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि बांस में प्लास्टिक का स्थान लेने की पूरी क्षमता है, जो पूरी तरह से पर्यावरण मित्र है। आज बांस से टूथब्रश बनाए जा रहे हैं तथा बांस का फर्नीचर, वूफर, लैंपशेड, बांस के गहने तथा अन्य सजावटी सामान बाजार में बिक रहे हैं। राघव शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पर्यावरण के प्रति जागरूक है और इसीलिए बांस से बने पर्यावरण मित्र उत्पाद बाजार में बिक रहे हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रख कर जिला ऊना में बैंबू विलेज की स्थापना की जा रही है और यह परियोजना जिला ऊना के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, रानी गिल, गुरदयाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य सतीश शर्मा, स्वां विमन फेडरेशन की ओर से आरके डोगरा तथा राजेश शर्मा, अनुरंजना, स्नेह डोगरा, सुनीता शर्मा, जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, डीएफओ मृत्युंजय माधव, बीडीओ रमनवीर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इससे पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समूर प्राथमिक स्कूल में नए भवन की आधारशिला भी रखी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं का संतोषजनक समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

महत्वकांक्षी राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप, हिम गंगा जैसी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का किया आग्रह अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्यानों की गुणवत्ता व समय पर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग चन्द्र शर्मा ने DC कुल्लू का पदभार संभाला …सरकार की योजनाओं धरातल पर उतारना प्राथमिकता : DC अनुराग चन्द्र शर्मा

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2016 बैच के अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त कुल्लू के रूप में पदभार सम्भाल लिया है। उनके कुल्लू आगमन पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

88 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, 6 माह के भीतर पूर्ण होगा निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया

रायपुर से फगोत सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में व्यय होगी 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि चंबा (चुवाड़ी), 29 नवंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रायपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!