बैठक के बाद हिरासत में लिए गए किसान नेता : सरवन सिंह पंधेर और डल्लेवाल, शंभू बॉर्डर पर तनाव फिर बढ़ा

by
चंडीगढ़। पंजाब वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से किसानों पर किसी भी तरह की सख्ती न करने के बयान के कुछ ही समय बाद संयुक्त किसान मोर्चा  के नेता सरवन सिंह पंधेर और पिछले चार महीनों से अनशन पर बैठे हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल को मोहाली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।
यह उस समय हुआ दोनों फोरम के नेता अपने साथियों के साथ शंभू और खनौरी मोर्च पर लौट रहे थे। सरवन सिंह पंधेर को जेल में ले जाया जाएगा। जबकि, जगजीत सिंह डल्लेवाल को किसी अस्पताल में दाखिल करवाया जाएगा। अनशन पर बैठे रहने से उनकी सेहत काफी कमजोर है।
‘दोनों मोर्च आज रात हटा दिए जाएंगे’
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि दोनों मोर्चे आज रात तक हटा दिए जाएंगे। पुलिस पहले वहां मौजूद किसानों से अपील करेगी कि वे मोर्चे को खुद ही छोड़कर चले जाएं। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें जबरन हटाकर नेशनल हाईवे को खोला जाएगा। जो पिछले एक साल से बंद है।
ऐसा आज सुबह से ही तय था कि इस प्रकार की कार्रवाई हो सकती है। साफ है कि यह रणनीति केंद्र और पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर तय की गई थी। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लड्डा कोठी और मोहाली-बनूड़ रोड़ पर आज सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। यह भी सूचना थी कि पुलिस ने दोनों मोर्चों के आसपास के सारे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
नेशनल हाईवे खोलना चाहती है सरकार
सरकार आज हर हालत में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठाकर नेशनल हाईवे को खोलना चाहती है। इसलिए मोहाली-बनूड़ पर लगाई गई पुलिस फोर्स को मोर्चा स्थल पर भेज दिया गया है। यह बॉर्डर पिछले साल से ज्यादा समय से बंद है। किसानों के धरने के कारण हरियाणा पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग करके इस रास्ते को बंद कर दिया गया है।
किसान नेता काका सिंह कोटडा और मनजीत सिंह धनेर ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा था कि उन्होंने बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारू चक्क के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन दोनों मंत्रियों ने किसान नेताओं को आश्वस्त किया था कि ऐसा नहीं होगा। यह पुलिस बल तो सरकार की ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम के चलते लगाया गया है।
हालांकि, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना था कि हमें आशंका है कि सरकार ऐसा कर सकती है इसलिए हमने सैकड़ों किसानों से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

“पढ़ाएं बच्चे या चेक करें टिकट?”:  शिक्षकों की टिकट चेकिंग ड्यूटी लगाने के डीईओ के आदेशों की डीटीएफ ने की कड़ी निंदा

परीक्षाओं के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को लगाना विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़: डीटीएफ होशियारपुर: शिक्षकों की प्रतिनिधि संस्था डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर द्वारा जारी उस आदेश की कड़े शब्दों...
article-image
पंजाब

चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।...
article-image
पंजाब

पार्किंग ठेकेदार का कारनामा, 35 साल पुराने सफेद के पेड़ में कीलें ठोक लगाया गेट – हम कार्रवाई करेंगे : नायब तहसीलदार विजय कुमार

माहिलपुर, 30 अगस्त: एक तरफ पंजाब सरकार बढ़ती गर्मी के चलते समय-समय पर सभी विभागों, ग्राम पंचायतों व अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से पौधारोपण अभियान चलाकर पेड़ लगाने के लिए करोड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!