ब्यास किनारे लगाई बीबीएमबी ने अग्रिम चेतावनी प्रणाली : किनारे के लोगों को तुरंत मिलेगी नदी में पानी आने की सूचना

by

बीबीएमबी चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने ऑनलाइन किया उद्घाटन
तलवाड़ा, 6 अप्रैल :  किसी भी आपात स्थिति में डैम से ब्यास नदी में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की स्थिति में अब नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत इसकी सूचना मिल सकेगी। इसके लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने ब्यास नदी के किनारे अग्रिम चेतावनी प्रणाली स्थापित की है। इसका उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड के चेयरमैन इंजीनियर मनोज त्रिपाठी द्वारा किया गया है। इस तहत 6 अग्रिम चेतावनी सिस्टम लगाए गए हैं। इस मौके पर साइट पर ब्यास डैम के मुख्य इंजीनियर राकेश गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर विमल कुमार मीणा, निगरानी इंजीनियर मनवीन चौधरी, कार्यकारी इंजीनियर विनय कुमार तथा एसडीओ परमिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले जब भी आपात स्थिति में पोंग डैम से पानी छोड़ना पड़ता था, तो बोर्ड की टीमों के अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत किया जाता था और 6 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए थे। इससे लोगों तक सूचना पहुंचने में समय लगता था और किसी हादसे की आशंका बनी रहती थी। लेकिन अब नई चेतावनी प्रणाली के माध्यम से यह सूचना तुरंत ही लोगों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी हमेशा अपने लोगों की बेहतर सेवा के लिए समर्पित रहता है और इसी जनहित के उद्देश्य से यह परियोजना स्थापित की गई है।
मुख्य इंजीनियर राकेश गुप्ता ने बताया कि 52 गेट बैराज से लेकर मीरथल तक लगभग 50 किलोमीटर की दूरी में यह 6 अग्रिम चेतावनी प्रणाली केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये पेखां, संसारपुर टेरेस, शाह बैराज के दाहिने किनारे, रियाली (फतेहपुर), बेला सरियाना (मुकेरियां), परल (इंदौरा) और अर्नी यूनिवर्सिटी इंदौरा के पास स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ये चेतावनी सिस्टम आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक लगाए गए हैं और जब भी डैम से पानी छोड़ा जाएगा, तो पहले ही इन अग्रिम चेतावनी प्रणालियों के माध्यम से अलर्ट जारी हो जाएगा, जिससे लोग नदी के किनारे और नदी के तल से दूर हो सकेंगे।इस मौके पर जूनियर इंजीनियर जसविंदर सिंह और मनीष शर्मा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रिंसिपल केके शर्मा तीसरी बार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर 11 जून :    वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक चेयरमैन शशि कांत शर्मा की देखरेख और अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग...
article-image
पंजाब

NOC की टेंशन अब खत्म.. अवैध कॉलोनियों में प्लॉट की हो सकेगी रजिस्ट्री

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने अवैध कॉलोनियों में प्लॉट मालिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब लोग अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) की चिंता नहीं करेंगे। इसके साथ...
article-image
पंजाब

सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर : पंकज

गढ़शंकर I पंकज कृपाल एडवोकेट, अध्यक्ष सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने छात्रों के लिए जरूरतमंद परिवारों को कॉपियां वितरित करते हुए कहा कि सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ और पुलिस हिरासत में हत्याएं आम बात हो गई : ढेसी, चहल

किरती किसान यूनियन ने 5 जुलाई को संगरूर में की जा रही जबर विरोधी रोष रैली में भाग लेने का फैसला किया गढ़शंकर।  किरती किसान यूनियन की  ब्लॉक गढ़शंकर के सक्रिय सदस्यों की एक...
Translate »
error: Content is protected !!