ब्यूटी जोन इंटरनेशनल सैलून और अकैडमी द्वारा छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर इलाके की प्रसिद्ध ब्यूटी जोन इंटरनेशनल सैलून एंड अकैडमी द्वारा अकैडमी की एमडी रंजना विशिष्ट द्वारा डिप्लोमा पूरा करने वाली छात्राओं को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अकैडमी में ब्यूटी संबंधी विभिन्न प्रकार के कोर्स करवाए जाते हैं। जिसमें एडवांस मेकअप, नेल आर्ट, परमानेंट नेल एक्सटेंशन, स्किन केयर और हेयर केयर से संबंधित कोर्स करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि एकेडमी द्वारा गरीब छात्राओं को सभी कोर्सो में खास रियायतें दी जाती है। मैडम रंजना विशिष्ट ने बताया कि अब तक अनेकों लड़कियां अकैडमी से सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करके विदेशों में जा चुकी है। इस अवसर पर राजरानी,किरणदीप कौर, रुचि शर्मा, संदीप कौर, तलविंदर कौर, वीना रानी, आंचल अंकिता अग्निहोत्री, खुशबू रानी और नेहा आदि उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार : भिन्न राजनीतिक ,समाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ किया शोक व्यक्त

गढ़शंकर। कांग्रेसी नेता और बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार शिवपुरी, महेशयाना गढ़शंकर में किया गया। उनकी चिता को...
article-image
पंजाब

ब्यास में डूबे 4 युवक : 2 युवकों की मौत , 2 की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

कपूरथला :  गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को आया हार्ट अटैक और कई अंगों के फेल हो जाने का खतरा

चंडीगढ़ : पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 28वें दिन भी जारी है जबकि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत ”गंभीर है।” खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अफसर के पक्ष में विरोध प्रदर्शन : राज्य में आज तहसीलदारों की हड़ताल

पंजाब भर में तहसीलदारों की ओर से बड़ी हड़ताल का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अरेस्ट तहसीलदार के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते सभी...
Translate »
error: Content is protected !!