भगवान कृष्ण ने हमें अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया : पवन दीवान

by

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में माथा टेका

लुधियाना, 17 अगस्त: पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन दीवान ने कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अच्छाई की जीत और बुराई के अंत का संदेश देता है।

भगवान श्री कृष्ण ने हमें अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलने और सभी के कल्याण के लिए कार्य करने का संदेश दिया है। वह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जवाहर नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सराभा नगर स्थित श्री नव दुर्गा माता मंदिर और पक्खोवाल रोड स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में माथा टेकने पहुँचे थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत कपूर, सुधीर सियाल, हैप्पी कपूर, आज़ाद शर्मा, पुलकित चौधरी, रोहित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। कई जगह लंगरों की व्यवस्था की गई थी और मनमोहक झांकियाँ सजाई गईं थीं।

पवन दीवान ने कहा कि इस पावन अवसर पर यहाँ पहुँचकर वह बहुत सौभाग्यशाली हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी और आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खक्ख ने पदभार संभाला

गढ़शंकर : 21 जुलाई : डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला का तबादला होने पर उनके स्थान पर होशियारपुर से बदल कर आए डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख ने गढ़शंकर में बतौर डीएसपी का पदभार संभाल लिया...
article-image
पंजाब

नहर से मिला : 12वीं के छात्र का शव, 15 जुलाई को स्कूल के लिए निकला था इशान

मंडी गोबिंदगढ़ : गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल के लापता छात्र इशान अहमद का शव समाना-पातड़ां नहर से बरामद कर लिया गया है। 15 जुलाई से लापता इस छात्र की मौत की खबर से परिवार और...
article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साज़िश : अमेरिका में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने षड्यंत्र रचने का किया गुनाह कबूल

नई दिल्ली : भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने उस कथित ‘मर्डर-फॉर-हायर’ साजिश में लगे तीनों आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जिसमें गुरपतवंत सिंह पन्नू की न्यूयार्क में हत्या की योजना बनाने का आरोप...
article-image
पंजाब

सिधवां नहर वाटरफ्रंट मामले की निष्पक्ष जांच मुख्यमंत्री से करवाने की मांग की पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने

लुधियाना :  पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर लुधियाना में सिधवां नहर वाटरफ्रंट प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की है।...
Translate »
error: Content is protected !!