‘भगवान से ही मदद मांगिए’. बयान पर विवाद के बाद बोले CJI- सभी धर्मों का करता हूं सम्मान

by

नई दिल्ली । जुराहो मंदिर विवाद पर सीजेआई बीआर गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. मुझे किसी ने बताया कि मेरा बयान वायरल हैl

दरअसल, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी।

भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा था कि आप कहते हैं कि आप भगवान विष्णु के परम भक्त हैं तो आप उन्हीं से ही प्रार्थना कीजिए. वही आपकी सहायता करेंगे. हमें क्षमा कीजिए. हम एएसआई के कामकाज में दखल नहीं देंगे. सीजेआई की इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था।

याचिकाकर्ता राकेश दलाल ने अपनी याचिका में छतरपुर के जावरी मंदिर में क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदलने और उसकी प्राण-प्रतिष्ठा करने की मांग की थी. जावरी मंदिर मध्यप्रदेश में यूनेस्को विश्व धरोहर खजुराहो मंदिर परिसर का हिस्सा है।

मै सभी धर्मों का सम्मान करता हूं- CJI

दरअसल, सीजेआई की वह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इसके बाद लोग उनके उस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. कुछ लोगों ने तो उन्हें हिंदू विरोधी मानसिकता रखने का भी आरोप लगा दिया. इसके बाद अब जाकर चीफ जस्टिस ने अपने उस बयान को लेकर सफाई दी है. CJI ने कहा कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं. उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया।

ऐसी टिप्पणियों से बचा जाए- VHP

सीजेआई की उस टिप्पणी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि बेहतर रहेगा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं का मजाक उड़ाने वाली टिप्पणियों से बचा जाए. विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हमें लगता है कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की टिप्पणी से हिंदू धर्म की मान्यताओं का माखौल उड़ा है। ऐसी टिप्पणियों से बचना ही बेहतर होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मां की मौत के 20 दिन बाद हार्ट अटैक से बेटे ने तोड़ा दम

जोगिंद्रनगर :  जिले में जोगिंद्रनगर शहर के वार्ड नंबर छह में मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 16 मार्च को वार्ड छह निवासी सुनंदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘कैंसर-एक बढ़ती चिंता’ विषय पर सम्मेलन आयोजित : राज्यपाल ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने पर बल दिया

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि करुणा, सहानुभूति और समुदाय की भावना व्यक्तियों और उनके परिवारों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का मुख्यमंत्री सुक्खू ने दौरा कर राहत कार्यों का लिया जायजा

एएम नाथ। बंजार  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले की बंजार घाटी के गांव तांदी में आग लगने से प्रभावित घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया तथा प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!