भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को किया सन्मानित।

by

गढ़शंकर – रविवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से आप पार्टी के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी के निवास स्थान पर पंजाब भट्ठा असोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर उन्हें विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुने जाने पर सन्मानित किया। इस अवसर पर हरविंद्र सिंह सेखों प्रधान जिला संगरुर भट्ठा मालिक एसोसिएशन, प्रेम गर्ग प्रधान संगरूर भट्ठा मालिक एसोसिएशन, पवन कुमार, धर्मपाल भट्ठा मालिक संगरूर जिला, मनीष गुप्ता प्रधान होशियारपुर तहसील भट्ठा मालिक एसोसिएशन व पंकज डडवाल जनरल सचिव होशियारपुर तहसील भट्ठा मालिक एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को विस्तार से भट्ठा इंडस्ट्रीज को आ रही मुश्किलों जैसे कि जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने और माइनिंग की पॉलिसी को आसान बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया। डिप्टी स्पीकर पंजाब जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पंजाब सरकार भट्ठा इंडस्ट्रीज को पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने की कोशिश करेगी। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से कोयले के दामों में हुई बढ़ोतरी के बारे में भी अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल ने उनसे आग्रह किया कि पंजाब सरकार भट्ठा इंडस्ट्रीज को सस्ते दाम पर कोयला मुहैया करवाये ताकि लाखों लोगों को रोजगार देने वाली इस इंडस्ट्रीज को बचाया जा सके।
फ़ोटो….
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को उनके निवास पर सन्मानित करते हुए भट्ठा एसोसिएशन के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Goldy Dardi Music Unveils Soulful

Jalandhar /June 7/Daljeet Ajnoha : Goldy Dardi Music proudly presents its latest spiritual and soulful release titled “sadian Taqdeeran”, featuring the powerful vocals of acclaimed singer Sultana Nooran. The song is a heartfelt tribute...
article-image
पंजाब

मजीठिया के खिलाफ ड्रग मामले में 5वीं SIT की गई गठित

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख और उसके दो अन्य सदस्यों को फिर से बदलने का निर्णय लिया...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का कंप्यूटर अध्यापकों संबंधी ऐलान पर खरे न उतरना निंदा योग्य-डीटीएफ

कंप्यूटर अध्यापकों पर पे-कमिशन, सर्विस नियम वव भागी मरजिंग लागू करने की मांग गढ़शंकर। डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस द्वारा कंप्यूटर अध्यापकों की दीवाली के दौरान मांगे पूरा करने...
article-image
पंजाब

आने वाले दिनों में पंजाब में तापमान बढ़ेगा और चलेगी गर्म हवाएं

लुधियाना   : पंजाब में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं, अगर अप्रैल महीने की बात करें तो अप्रैल महीने में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी और तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम...
Translate »
error: Content is protected !!