भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाईक चालक की मौके पर मौत

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात धर्मवीर शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर हरदासपुरा स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। जब वह भरमौर चौक के समीप पहुंचा तो अचानक सामने से आए ट्रक नंबर एचपी- 73बी- 0811 की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया निपटाने के उपरांत शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया गया। आज सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में ट्रक चालक लाल दीन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रास्ते में कई बाधाएं, लेकिन भारत आज रुकने के मूड में नहीं : पीएम मोदी ने पेश किया विकसित भारत का विजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊनी उड़ने वाली गिलहरी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  : वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में किए गए कैमरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

ऊना, 8 नवम्बर – स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका वर्धन हेतू राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत रैंसरी में बनाए गए जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन(स्थल) का शुभारंभ उपायुक्त राघव...
Translate »
error: Content is protected !!