भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी

by

पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। भरमौर  : महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा की बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत वृत्त होली, मछैतर और गरोला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा वृत्त सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आई.पी. ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर मनीष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक, पोषण अभियान के खंड समन्वयक विनोद कुमार सहित 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आई.पी. ग्लोबल लिमिटेड की ओर से हर्षित ठाकुर, आई.एस.ओ. भरमौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान हर्षित ठाकुर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी और रिपोर्टिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
खंड समन्वयक पोषण अभियान भरमौर विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि और उससे संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की पहचान और निगरानी पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी पात्र महिला या कुपोषित बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भोटा चैरिटेबल अस्पताल बंद करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास (आरएसएसबी) द्वारा संचालित चैरिटेबल अस्पताल को बंद करने के मुद्दे पर एक दिसंबर को शिमला में उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग गिरोह का मुख्य शूटर की हत्या : हत्यारों ने हाथ-पांव बांधकर गोलियों से छलनी किया फिर लगा दी आग

नई दिल्ली :   लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की हरियाणा में हत्या हो गई है। इसकी पहचान राजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बिश्नोई गिरोह का मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित...
Translate »
error: Content is protected !!