भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से चंबा तक निशुल्क हवाई सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चंबा और भरमौर के बीच लगातार भारी वर्षा से सड़क संपर्क प्रभावित होने के कारण श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से लौटने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।


उन्होंने बताया कि राजस एयरोस्पोर्ट्स तथा हिमालयन हेली सर्विसेज की सेवाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निःशुल्क हेलीकॉप्टर सुविधा प्रदान की जा रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि पिछले कल बुधवार को लगभग 85 श्रद्धालुओं को 16 हेलीकॉप्टर फ्लाइट से चंबा लाया। उन्होंने बताया कि आज वीरवार को भी श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से भरमौर से लाने की प्रक्रिया जारी रही तथा शाम 4 बजे तक 29 श्रद्धालुओं को चबा लाया गया l

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए बीमार, घायल तथा वरिष्ठ नागरिक श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर हवाई सेवा प्रदान की जा रही है।
मुकेश रेपसवाल ने यह भी बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा अब तक लगभग 15000 के करीब श्रद्धालुओं को भरमौर से सुरक्षित निकाला जा चुका है।
उन्होंने बताया कि भरमौर से आने वाले 7000 के करीब श्रद्धालुओं को कलसुंई व चंबा से पठानकोट, नूरपुर, भदरवाह तक निशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।


उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार समन्वय कर आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि : पहली दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में होगा आयोजन

रोहित राणा ।  ऊना, 20 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह मेला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उफनते नाले में बहा शख्स : 9 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की ओर से हिमाचल के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का...
article-image
पंजाब

दो नाबालिग लड़कों की मिली लाश : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जालंधर :  भोगपुर क्षेत्र से दो युवकों के शव मिलने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 17 वर्षीय अर्शप्रीत और गोपेश के रूप में हुई है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!