भवानीपुर में कम्युनिटी हॉल/धर्मशाला हेतु 10 लाख रूपये की ग्रांट भेजी : पंकज

by

गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सैल के को-चेयरमैन पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज गाँव भवानीपुर में गांववासियों को संबोधन करते हुए कहा कि हम सब के लिए सम्मान की बात है कि गढ़शंकर तहसील के गाँव भवानीपुर के जमपल किशोरी लाल शर्मा इस समय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि किशोरी लाल शर्मा ने अपने पैतृक गाँव भवानीपुर में कम्युनिटी हॉल/धर्मशाला हेतु 10 लाख रूपये की ग्रांट भेजी है| इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी ओर से अपने पैतृक गाँव भवानीपुर हेतु एक फ्रीजर भी भेंट किया है| श्री कृपाल ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त गाँव भवानीपुर में सोलर लाईट, जिम किट, सिंचाई वाले ट्यूबवेल की पाईप लाईन, आदि विकास कार्यों हेतु शमशेर सिंह दूलो सांसद के सांसद निधि कोष में से पाँच लाख रूपये की और ग्रांट भिजवा दी जाएगी| उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गाँव भवानीपुर में स्थित माता हरि देवी के मंदिर का भी शीघ्र ही जीर्णोद्धार किया जाएगा| उन्होंने कहा कि शीघ्र ही किशोरी लाल शर्मा स्वयं अपने पैतृक गाँव भवानीपुर का दौरा करेंगे|इस अवसर पर प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस, मनजीत सिंह, धर्म दास चेची, राजिंदर सिंह सरपंच, राजिंदर सिंह राणा, मनी कुमार, आदि उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर अरदास समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 9 अगस्त : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के अवसर पर कॉलेज गुरुद्वारा साहिब में...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक...
article-image
पंजाब

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर, 24 दिसंबर: समाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

गढ़शंकर, 21 जून : डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में एन.एस.एस. यूनिट तथा रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व योग दिवस प्रो. कामना के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंदर...
Translate »
error: Content is protected !!