भाकियू एकता उगराहां के नेता बाढ़ पीड़ितों को देंगे राहत सामग्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भाकियू एकता उगराहां के जिलों जालंधर और होशियारपुर के नेताओं की एक संयुक्त बैठक देश भगत यादगार हाल में हुई। बैठक में जिला होशियारपुर के चार गांवों — महिताबपुर, कलेर जनार्दन, सोतला और कौलियां — के बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।यूनियन के प्रांतीय प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह उगराहां के दिशा-निर्देशानुसार प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्यक्रम इस सप्ताह तय किया गया। रविवार को मोहन सिंह बल्ल की अगुवाई में राहत सामग्री लेकर जत्था रवाना होगा। जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सामग्री एकत्र करने और ज़रूरत अनुसार बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नेताओं ने पंजाबवासियों से अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ितों का साथ दें और उनके पुनर्वास में सहयोग करें। बैठक में मोहन सिंह बल्ल, गुरचरण सिंह चाहल, मदन लाल, हरदीप सिंह कठार, मास्टर सिंगारा सिंह, प्रिंसिपल मनजीत सिंह, महिंदरपाल सिंह शाम चौरासी, तलविंदर सिंह हीर नंगल खिलाड़ियां, बलकार सिंह, मंगा सिंह, मलकीत सिंह और जतिंदर कालड़ा सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।हरवीर हत्या मामले में सख्त नाराज़गीबैठक के दौरान होशियारपुर में मासूम हरवीर की हुई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए नेताओं ने उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हत्यारे को शीघ्र फांसी देने की मांग की।नेताओं ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि निर्दोष मजदूरों के खिलाफ पैदा हो रही नफरत और हिंसक माहौल को तुरंत रोका जाए ताकि पंजाब का अमन-चैन बना रहे। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने अपराधी के आपराधिक रिकॉर्ड की पहले जांच की होती तो हरवीर की जान बचाई जा सकती थी।प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे अफवाहों और भड़काने वाली ताकतों से दूर रहें और शांति बनाए रखें। साथ ही नेताओं ने सरकार से मांग की कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के चाल-चलन की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी और मासूम को अपराधियों का शिकार न होना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण समय की मांग, हम सबको करना होगा जल संरक्षित : खन्ना

जिला रेडक्रॉस संस्थान में खन्ना ने तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को किया जागरूक होशियारपुर 10 अक्टूबर :  पूर्व सांसद एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने जिला रेडक्रॉस...
article-image
पंजाब

Padma Shri Jatinder Singh Shanty

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 20 : Padma Shri Jatinder Singh Shanty, member of the Punjab State and Union Territory Human Rights Commission, Chandigarh, conducted an impromptu inspection of Mahilpur police station while en route...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30 महीने में पैसे तीन गुना करने का दिया झांसा : तीन लोगो को 55 लाख की चपत, कंपनी बंद कर भागा शख्स

बिलासपुर :   देश और प्रदेश में दिन लोग कभी ऑनलाइन तो कभी कम समय में पैसे दोगुना करने और कुछ सस्ते दामों पर महंगी कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!