भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर द्वारा जनजातीय उप-योजना के अंतर्गत भेड़ पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

by

एएम नाथ । पालमपुर : भाकृअनुप-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र, पालमपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जिसमें 48 प्रतिभागियों ने उपस्थिति दी। डा. गोरख मल, प्रमुख क्षेत्रीय केन्द्र ने संस्थान द्वारा चलाई जा रही जनजातीय उप-योजना के जनजातीय किसानों/पशुपालकों को इसके फायदों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय अति निर्धन परिवारों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना है। उन्होंने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की विशेष उपलब्धिंयों एवं संस्थान द्वारा तैयार की गई वैक्सीन एवं अन्य टीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

संस्थान के सभी वैज्ञानिकों डा. बीरबल सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, डा. रिंकु शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, डा. यू. एस. पति, वरिष्ठ वैज्ञानकि, डा. सुमा एन, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डा. देवी गोपीनाथ, वैज्ञानिक, डा. गौरी जैरथ, वैज्ञानिक एवं डा. अजेयता रियालच, वैज्ञानिक द्वारा अपने-अपने विषय अनुसार प्रतिभागी किसानों/पशुपालकों को हिमाचल प्रदेश में संकर प्रजाति भेड़ पालन के लिये प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी किसानों/पशुपालकों को संस्थान की प्रयोगशालाओं के साथ चौ.सं.कु.हि.प्र.कृ.वि.वि. पालमपुर के फीड एवं मिल्क प्लांट, और सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर के चारा सम्बन्धित फार्म भ्रमण भी करवाया गया। कार्यक्रम में श्री बलविन्द्र सिंह राणा, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, श्री आर. रणजीत सिंह, तकनीकी अधिकारी एवं संविदा बिन्दुओं ने विशेष भूमिका निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक प्रबंधन पर डीपीसी में खुला हेरफेर : मनमानी, पक्षपात और “पिक एंड चूज़” नीति अपनाने के गंभीर आरोप

एएम नाथ। चंडीगड़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी), सोलन के बैंक प्रबंधन और वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार रावी नदी में गिरी : 2 अध्यापकों की मौत, 2 गंभीर घायल

एएम नाथ।   भरमौर :  भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खड़ामुख होली-उतराला मार्ग पर कार हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में दो अध्यापकों की मौत हो गई। जबकि 2...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसयूआई के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री  : कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल किया जा सकता है कोई भी लक्ष्यः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गत सांय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा आयोजित ‘व्यवस्था परिवर्तन एक संकल्प-आगाज नए युग का’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने...
हिमाचल प्रदेश

गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किया जाएगा जनमंचः एडीसी

उद्योग एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना (16 नवंबर)- हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 21 नवंबर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
Translate »
error: Content is protected !!