भाजपा के 11 शुभ संकल्प यहां के विकास को ले जाएंगे नई ऊंचाई पर- मोदी

by

प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा के चंबी में की चुनावी जनसभा
चंबी : कांगड़ा के चंबी में चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को एक और रैली की गई। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सबसे पहले वे हिमाचल भाजपा को विकास का नया संकल्प लेने के लिए, इतना अच्छा घोषणा पत्र बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हैं। हिमाचल भाजपा के 11 शुभ संकल्प यहां के विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस को लौटने नहीं देने है। कांगड़ा की धरती शक्तिपीठों की धरती है। भारत की आस्था और अध्यात्म का एक तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक इस भूमि में बाबा भोले की असीम कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहती है। भाजपा ने राजनीतिक परिपाटी को बदला है। भाजपा वही वादे करती है जिन्हें पूरा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परंपरा को बदलते हुए भाजपा को जिताया। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार फिर से आई है। इन दोनों जगहों से खबरें सिर्फ झगड़े की ही रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हिमाचल 21वीं सदी में विकास के जिस पड़ाव पर है, वहां उसे स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल के पास मजबूत सरकार होगी और डबल इंजन की ताकत होगी, तो चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊंचाई भी उतनी ही तेजी से प्राप्त करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम उम्र के आखिरी पड़ाव तक, महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन-बेटियां थीं, 2014 से पहले के दिन आपने देखें है। आपने मुझे अपना बेटा समझकर आशीर्वाद दिया और मैंने भी ठान लिया की पीढ़ियों से जो आपको समस्याएं आ रही हैं, उन्हें पूरा करके ही रहूंगा।
तामिलनाडू ने 60 वर्ष पहले किया कांग्रेस को बाहर :
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा कितना है, एक बार सरकार से गई तो उसका वापस लौटना ही मुश्किल होता है। तमिलनाडु में वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले वहां से कांग्रेस को निकाला था। 60 साल हो गए लेकिन कांग्रेस अब तक वापस नहीं आई। आज कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस का मूल आधार आज भी परिवारवाद ही है। ऐसी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को, अपेक्षाओं को कभी पूरा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने युवाओं के सपनों को कुचला है। कांग्रेस का पूरा ध्यान भ्रष्टाचार पर है। हम देश के लिए काम कर रहे हैं। अगर यही चलता रहा तो राज्य का विकास कैसे हो सकता है? कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और न ही वो चाहते हैं। आज कांग्रेस के पास गिन कर दो ही सरकारें बची हैं, एक राजस्थान और एक छत्तीसगढ़ में। यहां से कभी भी विकास की खबरें नहीं आती हैं। हम ऐसी राजनीतिक परंपरा बनाना चाहते हैं कि हम सरकार में ऐसा काम करें कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें। इसलिए हम विकास के लिए और देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस यानि, अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस यानि, भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी। कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी।
गिनाई अपनी उपलब्धियां :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र की सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस की सरकार ने पेंशन की उम्र 80 साल कर दी और साथ में कमाई की शर्त रखी। भाजपा सरकार ने पेंशन की उम्र को घटाकर 60 साल कर दी और कमाई की शर्त को भी हटा दिया। इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा हुआ। सबको सामाजिक सुरक्षा मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने पेंशन और बीमा की योजना शुरू की। हमने किसानों को, मजदूरों को, छोटे दुकानदारों को 3 हजार रुपये नियमित पेंशन मिलने का रास्ता बनाया। इस भावना को हिमाचल की भाजपा सरकार ने और आगे बढ़ाया। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला समय 5जी का है। हिमाचल के नौजवानों का और हिमाचल के जीवन का कायाकल्प 5जी से होगा। इससे दूर-दराज के स्कूलों में भी पढ़ाई, शहरों जैसी हो जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Former Cabinet Minister Sohan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 : Shiromani Akali Dal Badal National President Sukhbir Singh Badal has appointed former Cabinet Minister Sohan Singh Thandal as the party’s National General Secretary. In a conversation with journalists, the newly appointed...
article-image
पंजाब

मथुरा जा रही थी हिंदू लड़की, रास्ते में 3 बार मुस्लिम युवक के साथ बनाए संबंध, अब बोली- मुझे.

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जब एक हिंदू लड़की मथुरा जा रही थी, तो रास्ते में एक मुस्लिम युवक ने उसे रोक लिया और उसे अपने...
article-image
पंजाब

भारी बारिश से किसानों की फसलें के खराब होने व टूटी सडक़ों प्रति सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । बरसात के चलते गत सप्ताह भारी बारिश के कारण गांव रामपुर, बिल्ड़ों, नंगलां सहित एक दर्जन गावों के खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो गई थी और दो दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैडेट्स ने रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने का लिया संकल्प

रक्तदान करना सीमाओं पर खड़े होकर पहरा देने के समान ही राष्ट्र की एक प्रत्यक्ष सेवा : गुरदेव सिंह सलूणी कॉलेज में एनसीसी दिवस मनाया गया एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी की...
Translate »
error: Content is protected !!