भाजपा को बड़ा झटका : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल

by

शिमला : 12 जुलाई :विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व वन मंत्री खीमी राम शर्मा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। खीमी राम के कांग्रेस में जाने से बंजार ही नहीं, बल्कि जिला कुल्लू की राजनीति भी गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में मंगलवार को शर्मा ने नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामा। विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके खीमी राम जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्ष 2011 में मंत्री पद से हटने के बाद उन्हें वन मंत्री बनाया गया था। खीमी राम शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के करीबियों में माने जाते हैं। वर्ष 2012 में वह बंजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे थे।
वर्ष 2017 में टिकट कटने के बाद से अनदेखी होने पर भाजपा सरकार और संगठन से वह नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बंजार विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी के तहत आता है। खीमी राम के भाजपा छोडऩे के मुद्दे को कांग्रेस विधानसभा चुनाव में खूब भुनाएगी। उन्होंने वर्ष 2003 में पहली बार बंजार से चुनाव जीता था। 2007 में लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा के उपाध्यक्ष बने थे। वर्ष 2009 में इन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2011 में यह मंत्री बने थे।
खीमी राम का कहना है कि उन्होंने उक्त फैसलो काफी सोच-विचार के बाद लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर उन्होंने बताया कि इस बारे में अभी कोई बात नहीं हुई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम के कार्यक्रम में महिलाओं के ककार डालकर जाने से रोकना निंदनीय : जरनैल सनोली

ऊना : ऊना में पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने पर सिक्ख धर्म के ककार पहनकर कार्यस्थल पर अदंर जाने से रोका गया। यह आरोप लगाते हुए शहीद भगत सिंह यूथ क्लब प्रधान जरनैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों के हितों पर कुठाराघात है मुफ्त व्यापार समझौते : मुख्यमंत्री

एएम नाथ । शिमला/ श्रीनगर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए मुफ्त व्यापार समझौते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाआंे में...
Translate »
error: Content is protected !!