भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार : फोन पर दी गई थी भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

by
ऊना। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन करके रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर को ऊना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को लेकर वीरवार को ऊना पहुंचेगी। एसपी राकेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार टीमें गठित की गई थीं। इसके अलावा ऊना साइबर पुलिस को भी आरोपित के फोन की कॉल डिटेल सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस व साइबर सेल ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान की।
                 पूर्व मंत्री को फोन करने वाले धर्मेंद्र ने अपने आप को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का बताया था। ऊना पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क करके मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस के सहयोग से आरोपित की गिरफ्तारी के लिए ऊना पुलिस की विशेष टीम उत्तर प्रदेश के बरेली शहर गई, जहां पर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
एसपी राकेश सिंह वीरवार को ऊना में पत्रकारों को वारदात की पूरी जानकारी देंगे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपित को वीरेंद्र कंवर का मोबाइल नंबर कैसे मिला। क्या इसके पीछे कोई साजिश है या कोई अंदरूनी जानकारी देने वाला शामिल था या फिर किसी तकनीकी माध्यम से यह जानकारी जुटाई गई है। यह भी जानना जरूरी है कि क्या आरोपित ने अकेले यह हरकत की या उसके पीछे कोई गैंग या नेटवर्क काम कर रहा था।
इस रहस्य से पर्दा आरोपित से पूछताछ के बाद ही उठेगा। वीरेंद्र कंवर को 10 अप्रैल को दो बार फोन आया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करके उठा लेने की धमकियां दी गईं। उसके बाद 12 अप्रैल की रात को फिर से उसी नंबर से फोन आया और रंगदारी मांगी गई।  रंगदारी न देने पर इनका अपहरण के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी गई थी। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री को धमकी देने वाले शातिर को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक किलो 104 ग्राम चरस के साथ डमटाल में चम्बा निवासी गिरफ्तार

एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी । जिला पुलिस नूरपुर ने नशा तस्करों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई करते हुए चम्बा निवासी से एक किलो 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना डमटाल के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल के पदाधिकारियों से बैठक, विकास कार्यों में फंडों की कोई कमी ना आने देने का दिया भरोसा

गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल के पदाधिकारियों से बैठक करके काउंसिल द्वारा शहर की तरक्की हेतु किए जा रहे अलग-अलग कार्यों की...
article-image
पंजाब

मोईला वाहिदपुर डाकघर बंद करने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

गढ़शंकर। गांव मोईला वाहिदपुर स्थित डाकघर को बंद अथवा किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में क्षेत्रवासियों और विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने रोष धरना दिया। धरने की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!