भाजपा प्रत्याशी गोविंद पर मामला दर्ज : सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में

by

अर्की । सोलन जिले की अर्की विधानसभा से सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव अधिकारी कम एसडीएम अर्की केशव राम ने शिकायत में बताया कि शालाघाट, अर्की, मांझू रोड, शालाघाट हेलीपैड व चौगान सहित अन्य कई जगहों पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के झंडे व बैनर लगे हुए हैं। जिससे आदर्श आचार संहिता का उलंघन हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है। इस संबंध में पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काम से ज्यादा बयानबाजी में लगी सरकार : जयराम ठाकुर

सराज दौरे में जयराम ठाकुर की हुंकार कहा, जनता संस्थान बंद करने वालों को जवाब दे पूर्व सीएम का दावा, पंचायत से विधानसभा तक भाजपा की वापसी तय एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड,कृषि मंत्री ने किया ई-किसान भवन का लोकार्पण : खेती में आधुनिक तकनीकें अपनाएं किसान – प्रो. चंद्र कुमार

मंडी, 9 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजैक्ट के तहत कुटलैहड क्षे़त्र के किसान होंगे समृद्ध: वीरेंद्र कंवर

ग्राम पंचायत डीहर, धनेत, समूर, बरनोह व कुरियाला में चल रहे विकासात्मक कार्यों का किया निरीक्षण ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित करें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – मोहन लाल ब्राक्टा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर की गई चर्चा एएम नाथ। मंडी, 14 जून।  मंडी जिला के अध्ययन प्रवास पर पहुंची हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कल्याण समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!