चंडीगढ़, 12 सितंबर। भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जयइंदर कौर ने 12 सितंबर को 31 सदस्यीय प्रदेश टीम की सूची जारी की। नई टीम में लुधियाना की तीन महिला नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। राशि अग्रवाल और डॉ. कनिका जिंदल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा शीनू चुग को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
नई टीम में अमृतसर की जीत कौर संधू, मोहाली की आभा बंसल, फिरोजपुर की शशि बाला, फाजिल्का की मोना कटारिया, अटारी की बलविंदर कौर और पटियाला की गगन शेर गिल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
कई जिलों को मिला प्रतिनिधित्व
प्रदेश टीम में तीन प्रदेश महासचिव, सचिव, ऑफिस सेक्रेटरी, सोशल मीडिया कन्वीनर व को-कन्वीनर, कैशियर, चीफ प्रवक्ता, प्रवक्ता, आईटी कन्वीनर व को-कन्वीनर और लीगल सेल कन्वीनर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
पटियाला की गीता सेतिया, फिरोजपुर की राजविंदर कौर, श्री चमकौर साहिब की मेजर अंजू बाला सिंह, मलेरकोटला की भावना महाजन, बठिंडा की ममता जैन, फगवाड़ा की निक्की शर्मा, अमृतसर की सतिंदर मनचंदा और खन्ना की मिनी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
मोहाली की मिली गर्ग को ऑफिस सेक्रेटरी, होशियारपुर की हेमलता विग को सोशल मीडिया कन्वीनर और बठिंडा की वीना गर्ग को सोशल मीडिया को-कन्वीनर बनाया गया है। मानसा की मंजू मित्तल को कैशियर नियुक्त किया गया है।
जालंधर की शैल्ली खन्ना चीफ प्रवक्ता
जालंधर की शैल्ली खन्ना को चीफ प्रवक्ता बनाया गया है। पटियाला की रमा पुरी, सीमा शर्मा और फगवाड़ा की जसविंदर कौर को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बठिंडा की वीनू गोयल को आईटी कन्वीनर और सोनिया नय्यर को आईटी को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। वहीं पटियाला की एडवोकेट निशा ऋषि को लीगल सेल कन्वीनर बनाया गया है।
