भाजपा में गए सांसदों की वापसी के लिए राष्ट्रपति से मिलेंगे मान

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर वह पांच मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे।

मान ने इससे पहले इन राज्यसभा सदस्यों की वापसी की मांग को लेकर पार्टी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था। उन्हें राष्ट्रपति ने पांच मई को दोपहर 12 बजे का समय दिया है। मान से जब पूछा गया कि क्या कानून में किसी सांसद को वापस बुलाने का कोई प्रावधान है, तो उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति से इस बारे में बात करेंगे।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा था जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल- ने आप छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं ने आप पर अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक मूल्यों से भटक जाने का आरोप लगाया था। आप छोड़ने वाले सात राज्यसभा सदस्यों में से छह पंजाब से निर्वाचित हुए हैं।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत के पानी की समस्या की ओर भी ध्यान दें कैप्टन सरकार – तरुण अरोड़ा

गढ़शंकर। भारतीय जनता पार्टी एक विशेष बैठक हल्का गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में आलोक राणा महासचिव मंडल बीत और विजय कुमार बिल्ला मंडल उपाध्यक्ष की अध्यक्षता की हुई। जिसमें भाजपा मंडल कोट फतूही के...
article-image
पंजाब

डीसी,एसडीएम,एसएसपी और एसएचओ को सख्त आदेश : भ्रष्टाचार पर रखें कड़ी नजर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हो गई. अब इसका असर पंजाब में दिखना लाजिमी है. पंजाब में हलचल बढ़ गई है. भगवंत मान अब दिल्ली की हार से सबक लेते दिख रहे...
article-image
पंजाब

मान सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका : CBI जांच पर रोक से इनकार, OSD को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत

राजबीर सिंह घुम्मन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में FIR बरकरार; सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने झटका दिया पंजाब सरकार को : भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह तथा कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ की टिप्पणियों मामले में कवि कुमार विश्वास तथा दिल्ली के भाजपा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!