भाजपा में जाने के लिए पंजाबियों से मांगता हूं माफी, मेरी सोच गलत निकली – घर वापिसी के बाद बोले सुन्दर शाम अरोड़ा –

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
कांग्रेस में घर वापसी करने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने प्रैस के नाम जारी एक बयान में कहा है कि डेढ़ साल पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे तथा इसके लिए वह पंजाब एवं पंजाबियों से माफी मांगते हैं। क्योंकि, उन्हें लगता था कि केन्द्र में भाजपा सरकार है और वह पंजाब के हितों के लिए बेहतर ढंग से काम कर पाएंगे। लेकिन उनकी सोच गलत निकली, इसलिए उन्होंने कांग्रेस में पुनः शामिल होने का निर्णय लिया है। श्री अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने भारी समर्थन दिया है तथा जनता के प्यार ने बता दिया है कि कांग्रेस ही पंजाब की तरक्की, शांति स्थापना और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का काम करती रही है और कर रही है। श्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस में रहकर पंजाबी और पंजाबियत को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कांग्रेस ने सदैव ही धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा दिया है और धर्म निरपेक्ष लोगों को महत्ता दी है। श्री अरोड़ा ने कहा कि उन्हें किसी भी भाजपा नेता से कोई गिला शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार पंजाब को उसके बनते हक दिलाने के लिए राहुल गांधी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं तथा उनकी अगुवाई में वह भी पूरी तनदेही के साथ जनता की सेवा करेंगे। श्री अरोड़ा ने शहर निवासियों से भी आह्वान किया कि वह शहर और पंजाब की खुशहाली के लिए उनका साथ दें। गौरतलब है कि श्री अरोड़ा को कांग्रेस महासचिव व पंजाब मामलों के इंचार्ज दविंदर यादव ने कांग्रेस में शामिल करवाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

नाबालिग लड़की से यौन शोषण : चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा महिला वार्डन को दोषी करार

चंडीगढ़। स्पोर्ट्स एकेडमी में नाबालिग लड़की से यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत द्वारा महिला वार्डन को दोषी करार दिया है। चंडीगढ़ जिला अदालत की फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट जज स्वाति सहगल ने प्रोटेक्शन...
article-image
पंजाब

सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान नहीं भेजेगी SGPC : दोनों देशों में तनाव को देखते हुए लिया फैसला

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 29 जून को मनाई जा रही शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजेगी।...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन ” सिंदूर ” हमारे भाइयों को सच्ची श्रद्धांजलि –निपुण शर्मा

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर मिसाइल स्ट्राइक पर सेना और केंद्र सरकार का किया धन्यवाद होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा जिस तरह...
पंजाब

पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सीएसटीई की ओर से नि:शुल्क कोर्स शुरु : 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते

होशियारपुर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि प्रदेश को नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत जरुरतमंद नौजवानों...
Translate »
error: Content is protected !!