भाजपा शिरोमणि अकाली दाल में गंठबंधन लगभग तय : भाजपा लड़ सकती 5 सीटों पर चुनाव

by

चंडीगढ़ : भाजपा और  शिरोमणि अकाली दल के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बात चल रही है और गंठबंधन तय मन जा रहा है। यदि गठबंधन हो जाता है तो राज्य की 13 संसदीय सीटों में से  पांच सीट भाजपा को मिलने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार भाजपा लोकसभा चुनावों में 370 का आंकड़ा पार करने एवं सहयोगियों के साथ मिल कर 400 से अधिक सीटें हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के लिये वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के विस्तार के लिये काम कर रही है।

पार्टी के एक प्रमुख रणनीतिकार एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में कहा था कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन भाजपा ने नहीं तोड़ा था। उन्होंने संकेत दिये थे कि दोनों पार्टियां फिर से मिल कर चुनाव लड़ सकती हैं।
सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों के बीच बातचीत सीटों की संख्या को लेकर हो रही है। शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा के लिये चार से पांच सीट देने की पेशकश की है जबकि भाजपा ने पांच से छह सीटों पर दावा किया है। वैसे भाजपा ने पंजाब की सभी 13 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रखी है और सभी सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल भी तैयार है, लेकिन परेशानी यह है कि किसान आंदोलन और उसमें खालिस्तानी दुष्प्रचार के कारण भाजपा की छवि खांटी सिख वोटरों में बहुत असरदार नहीं है।

इसलिये शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन करना अब भाजपा के लिए कुछ कुछ मजबूरी का सौदा हो गया है। शिरोमणि अकाली दल ने भी इस बात को अच्छी तरह से समझ लिया है। सूत्रों के अनुसार यदि अकाली दल अपने वोटरों के रुख को लेकर आश्वस्त हो जाता है तो दोनों दलों के बीच पांच सीटों पर समझौता हो सकता है। सोमवार देर शाम होने वाली कोर समूह की बैठक में इस बारे में कोई सहमति बनने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनरेगा कर्मचारी युनियन की बैठक : 20 सितंबर को एडीसी कार्यालय होशियारपुर के समक्ष धरना देने का निर्णय

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) मनरेगा कर्मचारी युनियन की जिला कमेटी की बैठक अध्यक्ष परमजीत कौर के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर संगठन के नेता बलविंदर कौर, सोहन लाल, रक्षा देवी, वरिंदर कौर, कमला देवी, दविंदर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में धूम धाम से मनाया गया श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव

रोहित जसवाल। सन्तोषगढ़ , 6 जनवरी :  सरवंसदानी दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का प्रकाशोत्सव सोमवार को हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के लड़के लड़कियों ने वडे धूम धाम व हर्षाल्लास...
article-image
पंजाब

बद्दोआन व गंधोवाल में बन रहे सीमेंट प्लांट के खिलाफ एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर, 8 फरवरी – सेला खुर्द के नरियाला, बद्दोआन, सरदुलापुर, गंधोवाल आदि गांवों की जमीन पर सीमेंट कंपनी के प्लांट के निर्माण के खिलाफ लोगों एवं वातावरण संघर्ष समिति ने शिवराज बल्ल एसडीएम गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

स्टेम सैल का पहला रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने स्टेम सैल दान रजिस्ट्रेशन कैंप में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

होशियारपुर, 08 अगस्त:  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज सरकारी कालेज होशियारपुर में पहला स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में सरकारी कालेज के न सिर्फ विद्यार्थियों बल्कि प्राध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!