भाना सिद्धू को पुलिस ने लिया हिरासत में:लिया : चलती गाड़ी से खींचकर उतारा

by

लुधियाना :  लुधियाना-अमृतसर हाईवे पर पुलिस ने यूट्यूब और ब्लॉगर भाना सिद्धू को हिरासत में लिया है। भाना सिद्धू अपने दोस्तों के साथ लुधियाना से अमृतसर की ओर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में लगाए जा रहे धरने में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने उसे उनकी चलती गाड़ी से उतार लिया और थाने ले गई। इस घटना का वीडियो भाना सिद्धू के साथ मौजूद उनके साथियों ने बना लिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल सिद्धू को किस थाने में लेकर गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

भाना सिद्धू अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर अमृतसर के लिए निकला था। इसी दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां स्कॉर्पियो के पीछे और एक गाड़ी आगे लगा दी। सिद्धू को पुलिस की हरकत का आभास हो गया था, इसलिए उनके दोस्तों ने वीडियो बनाना शुरू किया।  कुछ दूर जाकर पुलिस ने सिद्धू की कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। पुलिसकर्मियों को सामने से आते देखकर सिद्धू के गाड़ी ड्राइव कर रहे दोस्त ने पीछे लौटने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सिद्धू को चलती गाड़ी से बाहर खींच लिया और हिरासत में लिया। सिद्धू को दोस्त वीडियो बना रहा था, इसलिए पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे लौटने को कहा। दोस्तों ने यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर डाला, जो सिद्धू के कारण वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने सिद्धू को चलती गाड़ी उतार लिया, और पुलिस की स्कॉर्पियो में बैठा लिया।

भाना सिद्धू के साथियों ने बताया कि वे लुधियाना से अमृतसर जा रहे थे। उन्हें अमृतसर में अमृतपाल के समर्थन में लगाए धरने में जाना था। बड़े स्तर पर प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जब इसे लेकर सूचना पुलिस को मिली तो सिद्धू को रास्ते से ही हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील की धरने में बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूली बच्चों को पंजाब में मिड डे मील में मिलेंगे फल

चंडीगढ़, 28 दिसंबर :  पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब मिड-डे मील में फल भी वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब सरकार ने गुरुवार को निर्देश भी जारी कर...
पंजाब

लखीमपुर में किसानों पर केंद्री मंत्री दुारा गाडिय़ा चढ़ाकर जान लेनी निंदनीय: भम्मियां

गढ़शंकर: दोआबा सहित्य सभा के अध्यक्ष पवन कुमार भम्मियां, प्रिसीपल बिक्कर सिंह, महासचिव कृष्ण गढ़शंकरी व प्रिसीपल बिक्कर सिंह ने लखीमपुर में भाजपा के केंद्री गृह राज्य मंत्री के बेटे व उसके साथियां दुारा...
article-image
पंजाब

खनन माफिया के टिप्पर गढ़शंकर की जनता के लिए जमदूत बन गए हैं: निमिषा मेहता।

गढ़शंकर, 13 जून :  गढ़शंकर शहर में आनंदपुर साहिब रोड पर सुबह एक टिप्पर के नीचे आकर 16 वर्षीय लड़के की मौत की दुखद दुर्घटना की निंदा करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता...
article-image
पंजाब

सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी आम आदमी पार्टी – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी को बहुत मजबूत किया है। भगवंत मान सरकार की नीतियों को...
Translate »
error: Content is protected !!