भारतीय बधिर क्रिकेट टी-20 टीम के कप्तान वीरेंद्र सिंह को DC ऊना ने किया सम्मानित

by
ऊना, 29 जुलाई – इंगलैंड में आयोजित बधिर क्रिकेट टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त जतिन लाल ने 51 हजार रुपए का चेक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हाल ही में इंगलैंड में आयोजित बधिर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने 5-2 से सीरीज़ पर कब्जा करके देश को गौरवान्ति किया है जोकि पूरे देश के साथ-साथ जिला ऊना के लिए भी गर्व की बात है। इंग्लैंड के 15 दिवसीय दौरे में बधिर भारतीय टीम ने सात मैच खेले जिसमें पांच मैचों में जीत हासिल करके टी-20 श्रृंखला अपने नाम की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणादायक हैं। वीरेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस मुकाम पर पहुंचकर देश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह के भाई आशीष ठाकुर ने बताया कि जमा दो तक पढ़े वीरेंद्र सिंह का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति बेहद लगाव है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने 15 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और निरंतर इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2005 में वीरेंद्र सिंह ने क्रिकेट में कदम रखा और भारत की और से बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने पाकिस्तान गए थे जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था। वीरेंद्र सिंह ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय बधिर टीम में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने अब तक अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आठ देशों में क्रिकेट खेली है। आशीष ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह के कठिन परिश्रम तथा देश के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आग की भेंट चढ़े 2 मकान 20 मवेशी जिंदा जले  मौके पर पहुंचा प्रशासन

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के अंतिम छोर पर स्थित भांदल पंचायत के गांव प्रियूंगल में 2 लकड़ीनुमा मकान व गऊशाला जलकर राख हो गए। इसके अलावा भेड़-बकरियाें सहित 20...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता अर्षिता को एसडीएम ने किया सम्मानित

ऊना :25 अगस्तः केंद्रीय विद्यालय संगठन की गुरुग्राम में हुई जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सलोह की कक्षा आठ की छात्रा अर्षिता भारती ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। अर्षिता की सफलता पर एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज-800, मैक डॉवेल्स-700, बकार्डी ब्लैक रम की कीमत 1200 रुपये प्रति बोतल : बीयर किंगफिशर अल्ट्रा और किंगफिशर मैक्स की बोतल 300 रुपये

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अब शराब के साथ-साथ बीयर के दामों में तेजी से बढ़ोतरी की गई है। राज्य में नई रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें ब्लैक डॉग-2800,...
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
Translate »
error: Content is protected !!