भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया अनावरण

by
एएम नाथ। हमीरपुर  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में, जिला हमीरपुर के उपायुक्त कार्यालय परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, उन्होंने लगभग 38 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में कार्डियोलॉजी विभाग के बाद अब नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग भी खोले जाएंगे, जिससे किडनी तथा न्यूरो संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को यहीं पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए, हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेशवासियों को समान अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित, शराब का सेवन करने के आरोप: एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाने का किया था औचक निरीक्षण

नादौन : नादौन के एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों का हेडक्वार्टर हमीरपुर फिक्स कर उन्हें लाइन हाजिर किया है। एसपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमान में फंसी शाहपुर की 24 वर्षीय पवना, विदेश मंत्रालय के समक्ष सीएम उठाएंगे मामला : 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए गई थी दुबई

एएम नाथ। धर्मशाला : शाहपुर के कुठारना की रहने वाली एक 24 वर्षीय लड़की पवना 16 दिसंबर, 2023 को घरेलू काम के लिए दुबई गई थी, उसके बाद कई दिनों तक उसका कोई सुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ टीबी-मुक्त भारत को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर एएम नाथ। सुंदरनगर : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट, डैहर में...
Translate »
error: Content is protected !!