भुड्ड में दर्दनाक हादसा….पिकअप की चपेट में आने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत

by

खेलते-खेलते सड़क पर गिरी मासूम ने तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

तारा। बद्दी :  पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत उपरली भुड्ड क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान परी पुत्री विकास कुमार, निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बच्ची अचानक फिसलकर सड़क पर गिर गई, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक पिकअप वाहन का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रिहायशी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानीपूर्वक तथा धीमी गति से चलाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर 28 अप्रैल को आयोजित होगी साइकिल रैली

एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत ज़िला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर आयोजित की जा रही...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने शौचालय कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट और बकाया वेतन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़ : एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने सार्वजनिक शौचालयों में कार्यरत कर्मचारियों को डी.सी. रेट लागू करने तथा पिछले तीन महीनों से लंबित वेतन का भुगतान करवाने की मांग को लेकर जोरदार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुराह में दर्दनाक हादसा : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

चम्बा के चुराह में काल बनकर आई रात,  नकरोड़–हिमगिरि डैम मार्ग पर बड़ा हादसा एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार...
Translate »
error: Content is protected !!