भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक होकर ईमानदारी और पारदर्शिता को दें बढ़ावा : मनदीप सिंह

by

डीएवी कॉलेज होशियारपुर में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत सेमिनार, 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग

होशियारपुर, 30 अक्टूबर। पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘ईमानदारी से खुशहाली’ थीम पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विजिलेंस ब्यूरो यूनिट होशियारपुर की ओर से डीएवी कॉलेज होशियारपुर में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

सेमिनार में विजिलेंस ब्यूरो यूनिट के डीएसपी मनदीप सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डिप्टी डीए अजयपाल सिंह भी उपस्थित रहे। कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल शरणजीत कौर, प्रोफेसर नवीन, प्रोफेसर सुरजीत कौर सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और कॉलेज स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सेमिनार को संबोधित करते हुए डीएसपी मनदीप सिंह और डिप्टी डीए अजयपाल सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता से करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डीएसपी मनदीप सिंह ने उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और ईमानदारी बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

रिश्वत मांगने पर विजिलेंस को दें शिकायत

अधिकारियों ने विजिलेंस ब्यूरो की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की जा सकती है। ऐसे मामलों में विभाग की ओर से कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाती है और रिश्वत लेने वालों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप भी लगाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर किसी व्यक्ति या संस्था को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने, सरकारी धन में घोटाला करने अथवा भ्रष्टाचार के माध्यम से अपने या परिवार के सदस्यों के नाम पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने संबंधी जानकारी भी विजिलेंस ब्यूरो को दी जा सकती है। शिकायतकर्ता की इच्छा पर उसकी पहचान गोपनीय रखी जा सकती है।

इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 और वेबसाइट www.vigilancebureau.punjab.gov.in पर दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अलावा पंजाब सरकार की एंटी करप्शन एक्शन लाइन 95012-00200 पर भी शिकायत की जा सकती है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को विजिलेंस ब्यूरो कार्यालयों के लैंडलाइन नंबरों से संबंधित पंफलेट भी वितरित किए गए। अंत में वाइस प्रिंसिपल शरणजीत कौर ने कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों की ओर से अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने सभी से भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने और विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा : पत्नी की शिकायत पर रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई थी गोपनीय जाँच

कानपुर :   कानपुर और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई थानों में तैनात रहे रिटायर इंस्पेक्टर की काली कमाई का राज उनकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत पर विजिलेंस ने पहले गोपनीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर में गांव खानपुर में सौ फुट से ज्यादा पड़ी दरार , खेतों में खड़ी फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान , बारिश दोबारा हुई तो तो गाँवो में घुस सकता पानी

एसडीएम और तहसीलदार का नंबर नॉट रीचबल , गढ़शंकर : भारी बारिश से पहाड़ों में से पानी ज्यादा आने पर गत बर्ष की तरह गांव खानपुर में कंडी नहर में एक बार फिर से...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में बजार मुकम्मल बंद रहा : गांवों में छोटे अड्डों में दुकानें खुली रही

गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में बाजार मुकम्मल तौर पर बंद रहा तो बीत इलाके सहित गांवों के अड्डों में अधिकांश दुकाने खुली रही। गढ़शंकर में कहीं भी धरना प्रदर्शन कहीं भी नहीं हुई। गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!