मंगलेरा स्कूल में हेडमास्टर पर नशे में पहुंचने के आरोप, अभिभावकों का हंगामा

by

चम्बा के सरकारी स्कूल में विवाद, हेडमास्टर के व्यवहार पर उठे सवाल

स्कूल परिसर में विरोध के बीच निकले हेडमास्टर, जांच की मांग तेज

एएम नाथ। चम्बा (मंगलेरा) : चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल की राजकीय उच्च पाठशाला मंगलेरा में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के हेडमास्टर पर शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने के आरोप लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया तथा मामले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार, हेडमास्टर के कथित व्यवहार को लेकर अभिभावकों ने आपत्ति दर्ज करवाई। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया और स्कूल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि विरोध बढ़ता देख हेडमास्टर स्कूल से बाहर निकल गए। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उधर, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 जून तक करवाएं अपने हिमकेयर कार्ड को रिन्यू – डीसी

ऊना – प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति अपने हिमकेयर कार्ड को 20 जून तक रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि हिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हेक्टेयर वन भूमि में रोपित किए 5,500 फलदार व औषधीय पौधे, जैव विविधता को मिली मजबूती

मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना से घुमारवीं के मरयाणी क्षेत्र में पर्यावरण हुआ संरक्षित स्थानीय समूह की 6 महिलाएं कर रही हैं जंगल की देखरेख, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति बढ़ी है जागरूकता एएम नाथ। बिलासपुर,...
हिमाचल प्रदेश

एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसम्बर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास

ऊना, 24 नवम्बर – प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास...
हिमाचल प्रदेश

6 लोगों का मर्डर किया और जमानत CJM आपको दे रहे : सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चार लोगों के द्वारा दायर की गई एसएलपी को खारिज कर दिया। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!