मंजू शर्मा बनीं भावगुड़ी स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष

by

पट्टा मेहलोग 24 जून (तारा) :  शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों, अध्यापकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मंजू शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति की कार्यकारिणी में राजेंद्र कुमार, शेर सिंह, रुक्मणी गुप्ता, लोकेश्वरी गुप्ता, कुंता गुप्ता, उर्मिला ठाकुर, हिमराम तथा कांता देवी को सदस्य बनाया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू शर्मा ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने तथा अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समिति विद्यालय की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास करेगी।

कैप्शन : राजकीय उच्च पाठशाला भावगुड़ी में आयोजित बैठक के दौरान नवगठित स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 अगस्त से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू : हिमाचल के डिग्री/संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे। और 1 अगस्त से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हिमाचल के कॉलेजों में 4 जुलाई तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

नई दिल्ली :  दलित महिला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला द्वारा दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 जनवरी को ऊना विस क्षेत्र के गांव रायपुर सहोड़ां में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

ऊना, 20 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर आम लोगांे की समस्याओं के निदान, लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन काजल और लखविंद्र राणा ने छोड़ी पार्टी : हिमाचल में कांग्रेस के 2 एमएलए भाजपा में शामिल

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांगड़ा से विधायक पवन काजल और नालागढ़ से...
Translate »
error: Content is protected !!