मंडी की गौरवमयी विरासत का अहसास करा गई हेरिटेज वॉक

by
एएम नाथ।  मंडी, 21 फरवरी। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ ने लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने न केवल ऐतिहासिक धरोहरों का दर्शन कराया, बल्कि मंडी रियासत के इतिहास, स्थापत्य कला, आध्यात्मिक परंपराओं और उनमें निहित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया।May be an image of one or more people and temple
शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर 15, 17, 18 और 20 फरवरी, 2026 को आयोजित कुल आठ सत्रों में लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शहर के प्रबुद्धजनों, युवाओं, मातृ शक्ति तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों का कहना रहा कि मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों को वे वर्षों से देखते आए हैं, परंतु ‘हेरिटेज वॉक’ के माध्यम से उनके इतिहास और महत्व को विस्तार से जानने का अवसर पहली बार मिला। लोगों ने जिला प्रशासन से ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।
श्री राज माधव राय जी के दर्शन से आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव
वॉक के अंतिम दिन शुक्रवार के प्रातः सत्र में मातृ शक्ति ने “श्री राज माधव राय जी” और बाबा भूतनाथ के जयकारों के साथ हेरिटेज वॉक में भाग लिया। प्रतिभागियों ने राज माधव राय मंदिर तथा भूतनाथ मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
दूसरा सत्र ऐतिहासिक गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधियों और संगत के नाम रहा। संगत जब दमदमा पैलेस पहुंची तो वहां से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को जानकर भाव-विभोर हो उठी। बताया गया कि अठारहवीं शताब्दी के आरंभ में मंडी के तत्कालीन राजा सिद्ध सेन के आग्रह पर गुरु गोबिंद सिंह ने दो दिन का ठहराव मंडी में किया था।
मंडी की ऐतिहासिक धरोहरों के साथ ही श्री राज माधव राय जी से जुड़ी आध्यात्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक प्रसंगों को जानकर हर कोई प्रभावित नजर आया। हेरिटेज वॉक ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि मंडी की पहचान केवल धार्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के जीवंत केंद्र के रूप में भी है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने हेरिटेज वॉक की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल मंडी की ऐतिहासिक पहचान को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण प्रयासों के माध्यम से मंडी की विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करता रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की पाँगी-भरमौर विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा : विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात

नितिन गड़करी ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा जनजातीय विधानसभा क्षेत्र पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

 पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का उपमुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मार्च: उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को गांव रक्कड़ की कृष्णा कालोनी में पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का लोकार्पण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद : शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे : उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को

ऊना, 19 जुलाई। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाड़ीवाला में लोहड़ी का उल्लासपूर्ण आयोजन

स्कूल में प्रज्वलित की अग्नि, बद्दी, 12 जनवरी (तारा)  : क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेंट बिर्स स्कूल कुल्हाडीवाला में लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य...
Translate »
error: Content is protected !!