मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे बिजली मीटर : प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में बिजली के मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदले जा रहे हैं जिन्हें चरणबद्ध ढंग से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदला जाएगा।प्रथम चरण में सभी सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी जिला में भी स्मार्ट बिजली के मीटर लगाए जा रहे है । प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में पोस्टपेड से प्रीपेड किए जाएंगे बिजली के मीटर।

बोर्ड के अनुसार प्री-पेड मीटर प्रणाली लागू होने से न केवल बिजली खपत पर नियंत्रण रहेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को मौजूदा व्यवस्था की तुलना में करीब डेढ़ फीसदी तक सस्ती बिजली भी मिलेगी। इस संदर्भ में शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में अंतर विभागीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों को पोस्टपेड स्मार्ट बिजली मीटर से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदलने बारे जागरूक किया गया।
पहले चरण में यह व्यवस्था सरकारी कार्यालयों में लागू होगी। सरकारी कार्यालयों को पहले अपने पोस्टपेड बिलों का भुगतान करना होगा उसके बाद प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ताओं को भी प्रीपेड मीटर लगाने का विकल्प दिया जाएगा। प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली के लिए पहले से रिचार्ज कराना होगा। जितनी राशि का रिचार्ज होगा, उतनी ही बिजली उपयोग की जा सकेगी। रिचार्ज समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी, जिससे अनावश्यक खपत पर रोक लगेगी और बकाया बिल की समस्या खत्म होगी।
इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उपभोक्ता मोबाइल एप के माध्यम से अपनी रोजाना बिजली खपत पर सीधी नजर रख सकेंगे। किस समय कितनी बिजली खर्च हो रही है, इसकी पूरी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। इससे सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक बिजली खर्च पर अंकुश लगेगा और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राजेश कुमार ने प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर के बारे विभागों को आने वाली आशंकाओं बारे जानकारी दी।
बैठक का संचालन राज्य विद्युत बोर्ड मंडी के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने किया तथा पोस्टपेड स्मार्ट बिजली मीटर से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदलने बारे पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी।
बैठक में नगर मंडी के आयुक्त रोहित राठौर,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बड़सर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस , CM सुक्खू ने फहराया तिरंगा और ली मार्च पास्ट की सलामी ….अपना परिवार सुखी परिवार’ और ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ 2 अक्तूबर से शुरू की जाएगी : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए अतिरिक्त 20,000 रुपये देने की घोषणा की 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी पेंशनरों को 35 प्रतिशत तथा प्रथम एवं द्वितीय...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तियां

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तिया एएम नाथ। शिमला पूर्व में रही जय राम सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 युवतियों सहित पांच अरेस्ट :मनाली पुलिस ने जाल में फंसाकर लूटने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

रोहित भदसाली। मनाली :  युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। युवतियां युवाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC आदित्य नेगी ने ली जिला मादक द्रव्य समिति की बैठक : युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के सेवन पर विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर समन्वय स्थापित करने पर आदेश दिए

शिमला, 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रोजना हाल में जिला स्तरीय मादक द्रव्य समिति की बैठक ली। उन्होंने अपने संबोधन में जिला के युवाओं में बढ़ते मादक द्रव्य के...
Translate »
error: Content is protected !!