मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

by
एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट, 12 और 14 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 अगस्त को यलो अलर्ट रहेगा। जिला प्रशासन ने इस दौरान संभावित प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन की मशीनरी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जा रही सलाह का पालन करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 या 01905-226201 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में थम गया है विकास, नई सरकार बनते ही मिलेगी गति : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को किया सम्मानित लंबाथाच में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बनाई रूपरेखा एएम नाथ। मंडी : पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीएम चंबा ने की बैठक की अध्यक्षता : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना बारे बैठक आयोजित

योजना के तहत जिला चंबा में कुल 46 गांव : अमित मेहरा एएम नाथ। चम्बा : प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभिउदय योजना के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया।...
हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में तल्याहड़ स्कूल के होनहार छाये

एएम नाथ। मंडी, 05 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ का कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड के सभी प्रतिनिधि मजदूरों के कल्याणार्थ टीम के तौर पर करें कार्य – डॉ. शांडिल

कैबिनेट मंत्री ने की हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के निदेशक मंडल की 43वीं बैठक की अध्यक्षता शिमला 22 नवंबर – हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!